अभिषेतक बनर्जी (Image- Social Media) 
देश

BJP नहीं TMC के लोगों ने ही अभिषेतक बनर्जी को पीटा...सोनारपुर अटैक मामले में नया ट्विस्ट, सियासी बवाल तय!

West Bengal Politics: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले आरोपियों का संबंध तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक से निकला है। पांचों लोग टीएमसी से पूर्व विधायक लवली मैत्रा के करीबी बताए जा रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Abhishek Banerjee Attack Update: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद पर हमले के मामले में गिरफ्तार किए गए पांच लोग टीएमसी की पूर्व विधायक और इस चुनाव में प्रत्याशी रहीं लवली मैत्रा के करीबी बताए जा रहे हैं। लवली मैत्रा 2021 विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण से विधायक बनी थीं। इस बार भी तृणमूल कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया था, लेकिन वो भाजपा की रूपा गांगुली के सामने हार गईं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले के वीडियो के आधार पर पांच लोगों को अरेस्ट किया है। इनकी पहचान तपन मैती, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास, देबासिस दत्ता और आकाश गायन के तौर पर हुई है। खबरों के मुताबिक निर्मल्य और तपन टीएमसी की पूर्व विधायक और विधानसभा चुनाव में रूपा गांगुली से चुनाव हारने वाली लवली मैत्रा के करीबी हैं। इसके साथ ही पुलिस ने काजल दास और देबासिस दत्ता के तार भी टीएमसी की पूर्व विधायक से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

हमलावर की मां ने क्या बताया?

इस हमले में सबसे बड़ा नाम आकाश गयान का है। उसके परिवार का कहना है कि उनका बेटा टीएमसी का नियमित कार्यकर्ता था और वो इस चुनाव में लगातार टीएमसी की बूथ लेवल मीटिंग्स में भी जाता रहता था। आकाश की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर की घटना के बाद वो हमेशा की तरह ही घर आया और खाना खाकर मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए चला गया। इसके बाद रात में पुलिस ने उसको अरेस्ट कर लिया। वहीं, पुलिस ने अब तक परिवार को आकाश को अरेस्ट करने का कोई कारण नहीं बताया है।

चुनावी हिंसा में मारे गए कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे अभिषेक

मालूम हो कि शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा में मारे गए कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया था। उनके ऊपर अंडे और पत्थर मारे गए थे। साथ में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनको हेलमेट पहना कर बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों ने उनको खींच लिया और उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान अभिषेक बनर्जी की शर्ट भी फट गई। इसके बाद भी वो कार्यकर्ता के घर पहुंचे और उसके परिवार के साथ समय बिताया। अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के कई नेताओं ने इस घटना का आरोप बीजेपी के ऊपर लगाया है। दूसरी तरफ भाजपा ने टीएमसी पर पलटवार करते हुए इसे लोगों के 15 साल के गुस्से का नतीजा बताया।

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में गरमाई सियासत, सड़क पर उतरी कांग्रेस, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता- VIDEO

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार