आतिशी 
देश

आतिशी नहीं फहराएंगी स्वतंत्रता दिवस पर छत्रसाल में झंडा, CM केजरीवाल का प्रस्ताव खारिज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी गैरमौजूदगी में झंडा फहराने की जिम्मेदारी अपने मंत्रालय की सबसे काबिल मंत्री आतिशी को देने का प्रस्ताव रखा था। आज उनके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। यह प्रस्ताव GAD द्वारा खारिज किया गया है।

शानू शर्मा

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में आतिशी झंडा नहीं फहरा पाएंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना को पत्रा लिखा था, जिसे खारिज कर दिया गया है। पत्र में सीएम केजरीवाल ने अपने स्थान पर छत्रसाल में झंडा फहराने के लिए AAP मंत्री आतिशी के नाम का समर्थन किया था। जिसे आज खारिज कर दिया गया है।

पूरे कार्यक्रम की तैयारी  जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा की जा रही थी। उसी के द्वारा सीएम केजरीवाल के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। इससे पहले हर साल 15 अगस्त के दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराते थे। इस बार वो हिरासत में हैं, जिसके कारण उन्होंने ये जिम्मेदारी AAP मंत्री आतिशी को दी थी, लेकिन उनका यह प्रस्ताव भी खारिज कर दिया गया।

AAP की ये प्लानिंग भी फेल 

दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में सीएम केजरीवाल अभी भी हिरासत में है। जिसके कारण वो इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा नहीं फहरा पाएंगे। हालांकि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर निकलने के बाद उनके नाम को लेकर चर्चा भी हो रही थी। माना जा रहा था कि इस बार छत्रसाल में मनीष सिसोदिया झंडा फहराएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने नाम को फाइनल करने से पहले सीएम केजरीवाल से तिहाड़ में जाकर मुलाकात की थी। जिसके बाद आतिशी के नाम पर ही मोहर लगाया गया था। AAP ने सोमवार को एक आदेश जारी करते हुए बताया था आप की कैबिनेट मंत्री आतिशी स्वंतत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल में झंडा फहराएंगी। लेकिन अब आप की ये प्लानिंग भी अब फेल होती नजर आ रही है।

आतिशी आप में एक्टिव 

बता दें कि आतिशी AAP सरकार की सबसे एक्टिव मंत्रियों में से एक है। उनके पास कुल 14 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। जिसमें जल विभाग, शिक्षा विभाग, जन संपर्क विभाग समेत अन्य कई विभाग शामिल है। सीएम केजरीवाल और आप नेता संजय सिंह के गैरमौजूदगी के बाद से आतिशी काफी एक्टिव नजर आई है। उन्होंने हर एक मुद्दे पर अपनी राय खुल कर रखी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला