-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Open After Hindenburg Report Gautam Adani Firms
हिंडनबर्ग की चमक पड़ी फिकी, अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल
- Written By: राहुल गोस्वामी
अदाणी समूह की सूचीबद्ध 10 कंपनियों में से नौ के शेयरों में आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। अदाणी विल्मर का शेयर 2.15 प्रतिशत, एसीसी का 1.93 प्रतिशत, अदाणी पावर का 1.74 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का एक प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स का 0.43 प्रतिशत चढ़ा।

Pic: Google Image
नई दिल्ली: आज जहां भारतीय शेयर बाजार पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। वहीं हिंडनबर्ग 2.0 की रिपोर्ट का कोई असर कम होते हुए अदाणी समूह की सूचीबद्ध 10 कंपनियों में से नौ के शेयरों में आज मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीते सोमवार को इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई थी। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में मंगलवार को तेज उछाल आया और यह छह प्रतिशत चढ़ा। अदाणी टोटल गैस के शेयर में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, एनडीटीवी में 2.56 और अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.55 प्रतिशत की तेजी आई।
अदाणी विल्मर का शेयर 2.15 प्रतिशत, एसीसी का 1.93 प्रतिशत, अदाणी पावर का 1.74 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का एक प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट्स का 0.43 प्रतिशत चढ़ा। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट आई। अमेरिकी शोध एवं निवेश कंपंनी हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को गिरावट आई थी।
यहां पढ़ें-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फिर जेल से बाहर, चुनाव की आहट से पहले सैनी सरकार ने दिया फरलो
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
SEBI के आरोप के बाद बड़ा एक्शन! राजेश एक्सपोर्ट्स के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
SEBI Rules: शेयर बाजार में बड़ा बदलाव, सेबी ने की F&O और कैश मार्केट के नियम बदलने की तैयारी
जानकारी दें कि हिंडनबर्ग ने बीते शनिवार देर रात जारी अपनी नई रिपोर्ट में कहा था कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धबल बुच ने बरमूडा तथा मॉरीशस में अस्पष्ट विदेशी कोषों में अघोषित निवेश किया था। उसने कहा कि ये वही कोष हैं जिनका कथित तौर पर विनोद अदाणी ने पैसों की हेराफेरी करने तथा समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया था। विनोद अदाणी, अदाणी समूह के चेयरपर्सन गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं।
इन आरोपों के जवाब में बुच दंपति ने बीते रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि ये निवेश 2015 में किए गए थे, जो 2017 में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति तथा मार्च, 2022 में चेयरपर्सन के रूप में उनकी पदोन्नति से काफी पहले था। ये निवेश “सिंगापुर में रहने के दौरान निजी तौर पर आम नागरिक की हैसियत से ” किए गए थे।
यहां पढ़ें- आखिरी उड़ान को तैयार SSLV, 16 अगस्त को ISRO लॉन्च करेगा EOS-8
सेबी में उनकी नियुक्ति के बाद ये कोष ‘‘निष्क्रिय” हो गए। अदाणी समूह ने भी सेबी प्रमुख के साथ किसी भी तरह के वाणिज्यिक लेन-देन से इनकार किया है। संपत्ति प्रबंधन इकाई 360वन (जिसे पहले आईआईएफएल वेल्थ मैनेजमेंट कहा जाता था) ने अलग से बयान में कहा कि बुच तथा उनके पति धवल बुच का आईपीई-प्लस फंड 1 में निवेश कुल निवेश का 1.5 प्रतिशत से भी कम था और उसने अदाणी समूह के शेयरों में कोई निवेश नहीं किया था।
Stock market open after hindenburg report gautam adani firms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














