Highlights:
NSUI कार्यकर्ता अथिरा विजयन की शिकायत पर केरल पुलिस ने जीरो FIR दर्ज की है।
अथिरा विजयन ने दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप लगाया।
अथिरा विजयन के साथ कथित तौर पर पुलिस वैन और स्टेशन में मारपीट की गई।
Delhi Police Assault Allegation: तिरुवनंतपुरम में केरल पुलिस ने NSUI कार्यकर्ता और कानून की छात्रा अथिरा विजयन की शिकायत के बाद संग्रहालय पुलिस स्टेशन में एक जीरो एफआईआर दर्ज की है, जिन्होंने आरोप लगाया था कि नई दिल्ली में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा उन पर हमला किया गया था।
मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 76, 115, 117, 126, 351(3), 296(बी) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक मामले को आधिकारिक तौर पर जांच के लिए ले लिया गया है।
केरल पुलिस ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ता अथिरा विजयन पर हुए कथित हमले के मामले में तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस स्टेशन में 'जीरो FIR' दर्ज की है।
केरल राज्य पुलिस प्रमुख को दी गई उनकी शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 74, 76, 115, 117, 126, 296(b), 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR के अनुसार, उनके साथ कथित तौर पर पुलिस वैन के अंदर और पुलिस स्टेशन में मारपीट की गई।
शिकायत के अनुसार, महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें सड़क पर घसीटा, थप्पड़ मारे और उनके निचले पेट तथा निजी अंगों पर चोट पहुंचाई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके गले के चारों ओर एक शॉल कस दी गई थी, जिससे उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई।
बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NSUI प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता का खुलासा किया था। राहुल गांधी ने जानकारी दी थी कि दिल्ली पुलिस से झड़प के बाद केरल की अथिरा के एक कान की सुनने की क्षमता चली गई।
वह एक कान से बहरी हो गई है क्योंकि उसके उस कान पर चोट लगी थी। अब वह सुन नहीं सकती। राहुल गांधी ने बताया कि पिछली बार मैंने आपको एक लड़का दिखाया था जिसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। अब, यह लड़की एक कान से बहरी हो गई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अथिरा विजयन ने उनके साथ हुई आपबीती के बारे में बताया था। अथिरा ने बताया कि वे केरल से है और दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। मंगलवार को जब दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन्हें हिरासत में लिया, तो बस में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं थी।
जब अथिरा ने पूछा कि 'महिला पुलिस अधिकारी या महिला कांस्टेबल कहां हैं?' अगर वे हमें हिरासत में लेना चाहते हैं, तो कम से कम एक महिला कांस्टेबल का होना जरूरी है। इसके बाद बस चली और कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन के सामने रुकी। यहां पुलिस ने अथिरा के पूरे गाल पर लगातार वार किए। इस वजह से, उनकी आंख में चोट आई है और कान को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और चुनाव आयोग से लेकर सिपाही तक को सजा दिलाएंगे और सभी छात्रों को न्याय दिलाएंगे।