5 States Assembly Elections Date: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गणतंत्र दिवस के बाद चुनाव करवाने का ऐलान किया जा सकता है। इसमें बोर्ड परीक्षाओं (जैसे 5 से 24 फरवरी के बीच होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं), सुरक्षा बलों की तैनाती और आदर्श आचार संहिता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा गया है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल में 5 राज्यों यानी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में नए साल में सबसे पहले चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग जल्ग चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान कर सकता है। देशभर में CBSE बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर अनुमान है कि 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के बाद चुनाव कराए जाएंगे।
दरअसल, फरवरी में यूपी बोर्ड और CBSE बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है। ऐसे में उससे पहले वोटिंग की प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है। CBSE की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक चलेगी। ऐसे में इस दौरान चुनाव नहीं कराया जा सकता। रही बात मई की. तो मई से पहले ही मणिपुर, गोवा और पंजाब का विधानसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है।
4 राज्यों के विधानसभा का कार्यकाल मार्च में ही पूरा हो रहा है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इससे पहले चुनाव हो जाए। इन सब चीजों को मद्देनजर रखते हुए जनवरी के पहले हफ्ते में चुनाव कराने का फैसला लिया जा सकता है।
खबर अपडेट हो रही है..