राकेश टिकैत (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर राकेश टिकैत बोले-जनता का फैसला सर्वोपरि, उम्मीद है कि सरकार किसानों के लिए काम करेगी

सुभाष यादव

नोएडा: किसान नेता राकेश टिकैत ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Rakesh Tikait on Assembly Election Results) के नतीजों को लेकर कहा कि जनता का फैसला सर्वोपरि है,साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की नई सरकारें किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए काम करेंगी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया बृहस्पतिवार रात उस समय आई, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब में बहुमत हासिल करने की पुष्टि हो गई। 

टिकैत ने हिंदी में ट्वीट किया, “लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। हम आशा करते हैं कि जो भी सरकारें बनी हैं, वे सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए काम करेंगी। सभी को जीत की बधाई।” 

भाकियू संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) का हिस्सा था, जिसने 2020-21 में केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में 13 महीने लंबे किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। इन कानूनों को बाद में निरस्त कर दिया गया था। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला