असम सरकार ने अब तक 81 राष्ट्र विरोधियों को पकड़ा 
देश

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से असम में 81 ‘राष्ट्रविरोधी' गिरफ्तार, परिवार परेशान

असम सरकार की ओर से भी अब तक 81 राष्ट्रविरोधी गिरफ्तार किए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद से प्रदेश सरकार की ओर से गैर भारतीयों और राष्ट्रविरोधी कार्रवाई में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

यतीश श्रीवास्तव

दिसपुर: जम्मू कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद से सभी राज्य अलर्ट मोड पर हैं। सभी राज्यों में अवैध रूप से रह रहे गैरभारतीयों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। ऐसे में असम सरकार की ओर से भी अब तक 81 ‘राष्ट्रविरोधी' गिरफ्तार किए गए हैं। हिमंश बिस्वा सरमा सरकार की ओर से बाकायदा अभियान चलाकर गैर भारतीयोें को विशेष रूप से अवैध बांग्लादेशियों की तलाश की जा रही है। मामले में गिरफ्तार लोगों का परिवार परेशान है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया ‘‘राष्ट्र-विरोधी'' होने के आरोप में हाल ही में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई है।

सीएम शर्मा ने पोस्ट कर दी जानकारी

सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ‘एक्स' पर बताया कि दो और लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सोनितपुर और कामरूप जिलों से हुई हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि  पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाले 81 राष्ट्रविरोधी अब सलाखों के पीछे हैं। हमारी विभिन्न एजेंसी सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी पोस्ट पर लगातार नजर रख रही हैं और कार्रवाई कर रही हैं।

विधायक अमीनुल इस्लाम किए गए थे गिरफ्तार

असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर पाकिस्तान और पहलगाम हमले में उसकी भूमिका का बचाव करने का आरोप है। इस्लाम को इस मामले में जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत फिर से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अभियान के बाद परिवार के लोग परेशान

असम के बारपेटा में 58 वर्षीय महिला को नागरिकता संबंधी दस्तावेजों के साथ पुलिस के सामने पेश होने का समन उनकी चार बेटियों के लिए दुःस्वप्न बन गया है। लड़कियों का दावा है कि उन्हें उनकी मां के बारे में कोई जानकारी नहीं है और यह भी हो सकता है कि उन्हें बांग्लादेश भेज दिया गया हो।

मुख्यमंत्री शर्मा ने दो मई को चेतावनी दी थी कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान