अश्विनी वैष्णव के दिवंगत पित दाऊलाल वैष्णव (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का 81 वर्ष की उम्र में जोधपुर एम्स में निधन हो गया। वे पाली जिले के जीवंद कलां गांव के निवासी व अपने गांव के पूर्व सरपंच भी रह चुके थे।

सौरभ शर्मा

जोधपुर: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार को जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। 81 वर्षीय दाऊलाल वैष्णव पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुबह 11:52 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। प्रदेश के  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।

AIIMS जोधपुर प्रशासन ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि दाऊलाल वैष्णव को बचाने के लिए मेडिकल टीम ने हरसंभव प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के दुख को सहन करने की शक्ति की कामना करते हुए अस्पताल ने शोक संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से जोधपुर पहुंचे और सीधे अस्पताल जाकर अंतिम समय में पिता के पास मौजूद रहे।

सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे दाऊलाल वैष्णव दाऊलाल वैष्णव मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कला गांव के निवासी थे। वह अपने जीवनकाल में वकील और टैक्स एडवाइजर के रूप में सक्रिय रहे और बाद में जोधपुर के रातानाडा क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में आकर बस गए। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया और अपने पैतृक गांव में सरपंच के रूप में सेवा दे चुके हैं। अंतिम समय तक वे सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री और AIIMS प्रशासन ने जताया शोक

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए शोक प्रकट करते हुए लिखा, माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी श्री दाऊलाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। AIIMS जोधपुर ने भी अपने आधिकारिक पोस्ट में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

दाऊलाल वैष्णव के परिवार में उनकी पत्नी सरस्वती वैष्णव, बड़े पुत्र अश्विनी वैष्णव (रेल मंत्री) और छोटे बेटे आनंद वैष्णव हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में किया जाएगा और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील