देशभर में चक्रवात अर्नब का कहर सोर्स(AI)
देश

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अर्नब ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचा दिया है। उत्तर प्रदेश में इस चक्रवात से 13 लोगों की मौत जबकि बिहार में 3 लोगों के मौत की खबर है।

आशीष शुक्ला

Cyclone Arnab Wreaks Havoc: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए मौत का का कहर बनकर टूटा। बारिश और आंधी से जुड़े अलग-अलग हादसों में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पिछले करीब 48 घंटे से UP के कई हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बंगाल के खाड़ी से उठा यह चक्रवात देश के कई राज्यों के लिए आफत पैदा कर दिया है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस चक्रवात से उत्तर प्रदेश में 13 लोगों के मौत की सूचना मिली है।

UP में बारिश और आंधी से तबाही

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश हुई है। कई शहरों में सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि श्रावस्ती में राप्ती नदी के जलस्तर बढ़ गया है। अयोध्या में तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचा है।

बिहार में 50 गांव बाढ़ की चपेट में

बिहार में भी चक्रवात का असर गंभीर है। सुपौल जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब 50 गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने की खबर है। बारिश और आकाशीय बिजली से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में नदियां उफान पर

छत्तीसगढ़ में भी पिछले करीब 36 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा है। कल शाम से ही राजधानी रायपुर के महादेवघाट पुल के ऊपर से पानी बहने की वजह से रायपुर दुर्ग मार्ग की आवाजाही प्रभावित होने की खबर सामने आई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए कई जगहों पर स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

14 राज्यों में है चक्रवात का असर

इस चक्रवात का प्रभाव उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की रिपोर्टों के मुताबिक करीब 14 राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

27 सितंबर तक अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अर्नब को लेकर मौसम विभाग पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक बारिश का असर बना रह सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी है। उत्तराखंड में भी 26 और 27 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें