देश

एंटी एक्सटॉर्शन सेल की बड़ी कार्रवाई, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद के डी गैंग से जुड़े 5 लोग गिरफ्तार

सूर्यकांत तिवारी

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच (Cell of Mumbai Crime Branch) की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (Anti-Extortion Cell) ने अंडरवर्ल्ड (underworld) डॉन दाऊद इब्राहिम के डी गैंग से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की  एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इन्हें रंगदारी मामले में गिरफ्तार किया है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस गैंग के पांच लोगों को धर दबोचा है। 

बता दें यह गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी सलीम फ्रूट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी की गिरफ्तारी के बाद आया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 'डी कंपनी' से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि मुंबई से धीरे-धीरे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का प्रभाव खत्म होता जा रहा है। मुंबई पुलिस के साथ-साथ तमाम सुरक्षा एजेंसियां उसके गुर्गों को खत्म करने में लगी हैं। मुंबई क्राईम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल डी ग्रुप के गुर्गों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति