देश

आंगडिया रंगदारी मामला : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पुलिस निरीक्षक को किया गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

मुंबई: आंगडिया (पारंपरिक कूरियर सेवा) से रंगदारी वसूली के संबंध में दक्षिण मुंबई में दर्ज मामले में एक पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।  एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई ने बृहस्पतिवार को पुलिस निरीक्षक ओम वांगते को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है।

अधिकारी ने बताया कि वांगते ने पहले सत्र अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दिया था और उसे वापस लेने तथा पुलिस के समक्ष समर्पण करने से पहले वह बंबई उच्च न्यायालय भी पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस निरीक्षक नितिन कदम और उपनिरीक्षक समाधान जामदाडे को इस संबंध में 19 फरवरी को गिरफ्तार किया गया।जांच में पता चला कि वांगते दक्षिण मुंबई के मुंम्बादेवी इलाके में स्थित आंगडिया से कथित रूप से रंगदारी वसूलते थे। उन्हें अदालत से गिरफ्तारी से 8 मार्च तक की राहत मिली थी।''

अधिकारी ने बताया, ‘‘अपराध शाखा ने 10 आंगडिया का बयान दर्ज किया है जिन्होंने वांगते पर दो, तीन, चार और छह दिसंबर को उनसे रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। स्थानीय आंगडिया एसोसिएशन के अनुसार, अगर वह पांच लाख रुपये नकद का परिवहन कर रहे हैं तो पुलिस उनसे 50,000 रुपये और 10 लाख रुपये नकद के परिवहन पर 1-2 लाख रुपये की मांग करती थी।''  उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को इन तीन अधिकारियों के खिलाफ कुछ सबूत और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। (एजेंसी)

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा

आतंकवादी कभी धार्मिक नहीं हो सकता, सलमान खुर्शीद के बयान से गरमाई सियासत; तीन तलाक पर बोले- राहुल से करें बात