बी सुरदर्शन रेड्डी, अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

बी सुदर्शन नक्सलवाद समर्थक! शाह बोले- सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल कर सलवा जुडूम को खत्म किया-Video

Amit shah on B Sudarshan: गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन को नक्सलवाद समर्थक बताया है। साथ ही कांग्रेस के इस कदम का केरल जवाब देगा।

Saurabh Pal

Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में सत्ता और विपक्ष पूरी ताकत झोंक रहे हैं। नेशनल पॉलिटिक्स सबसे ज्यादा चर्चा उपराष्ट्रपति चुनाव की है, जबकि NDA के पास दोनों सदनों में बहुमत है। इसलिए सीपी राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है। इसके बावजूद भी राजनेता अपने बयानों और सियासी चालों से चुनाव को दिलचस्प बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

एक निजी न्यूज चैनल पर गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सुदर्शन पर नक्सलवाद को प्रोटेक्ट करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि केरल में अब कांग्रेस पार्टी की जीत का ख्वाब ख्वाब ही रह जाएगा।

बी सुदर्शन नक्सलवाद समर्थकः अमित शाह

अमित शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर बातचीत करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति पूरे देश का होता है। किसी भी राज्य से आ सकता है। पहले हम विपक्ष की च्वाइस पर बात करेंगे। इसके बाद वह कहते हैं कि बी सुदर्शन को कांग्रेस पार्टी ने उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया है। इससे कांग्रेस की केरल में जीतने की बची-खुची संभवानाएं नष्ट हो गई हैं, क्योंकि बी सुदर्शन रेड्डी वही हैं, जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद, नक्सलिज्म की मदद करने के लिए सलवा जुडूम का जजमेंट दिया था। नहीं तो देश से नक्सवाद 2020 में खत्म हो जाता।

यही सज्जन हैं जिन्होंने विचारधारा से प्रेरित होकर सलवा जुडूम पर फैसला किया है। केरल में नक्सलवाद से 10 जिले प्रभावित हैं। केरल की जनता ये जरूर देखेगी की। वाम पंथियों के दबाव में कांग्रेस ऐसे व्यक्ति को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट जैसे फोरम का वामपंथी उग्रवाद को फायदा पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया।

शाह का वीडियो वायरल

अब गृहमंत्री अमित शाह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं विपक्ष की तरफ से अमित शाह के बयान पर कोई काउंटर नहीं आया है।-देखें वीडियो

9 सितंबर को आएगा परिणाम

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त थी। इंडिया गठबंधन की तरफ से बी सुदर्शन रेड्डी तो NDA की तरफ से महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नामांकन किया है। 9 सिंतबर को वोटिंग के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आएगा।

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?