Swiggy और Zepto को टक्कर देगा Amazon 
देश

Swiggy और Zepto को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में अमेजन, जल्द शुरू करने जा रहे है ये बिजनेस

अमेजन क्विक सर्विस में कंपनी ऑर्डर करने के 15 मिनट में सामान डिलीवर करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस तरीके की सर्विस Swiggy और Zepto जैसी कंपनी दे रही हैं।

मनोज आर्या

नई दिल्ली: स्विगी और जेप्टो को जल्द भारत में कड़ी टक्कर मिलने जा रहा है। दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इन दोनों कंपनियों से मुकाबला करने का मन बना लिया है। अमेजन जल्द ही भारत में क्विक डिलीवरी शुरू करने जा रही है, जिसमें किसी भी चीज का ऑर्डर करने पर आपको 15 मिनट में डिलीवरी हो जाएगी। अमेजन क्विक डिलीवरी की शुरुआत फिलहाल कुछ ही शहरों में होगी। अमेजन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया कि अमेजन क्विक की सर्विस फिलहाल बेंगलुरु में शुरू होगी, जिसके बाद कंपनी इसे अन्य शहरों में शुरू करेगी।

अमेजन क्विक सर्विस में कंपनी ऑर्डर करने के 15 मिनट में सामान डिलीवर करने का दावा कर रही है। फिलहाल इस तरीके की सर्विस Swiggy और Zepto जैसी कंपनी दे रही हैं। आपको बता दें इन कंपनियों के ज्यादातर कस्टमर वो लोग होते हैं जो घर-परिवार से दूर अकेले पढ़ाई कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं।

बेंगलुरु से शुरुआत करेगी कंपनी

इसी वजह से सबसे पहले अमेजन क्विक सर्विस को बेंगलुरु में शुरू करने जा रही है, जहां ज्यादातर लोग आईटी सेक्टर में काम करते हैं और अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं। अमेजन क्विक सर्विस को जल्द ही कंपनी पूरे देश में लॉन्च करने की प्लानिंग भी कर रही है। अमेजन क्विक सर्विस दुनिया भर के किसी भी बाजार में 15 मिनट की डिलीवरी सेवा शुरू करने वाली कंपनी है। बेंगलुरु में कंपनी 1,000-2,000 प्रोडक्ट अपनी इस सर्विस में उपलब्ध कराएगी। आपको बता दें क्विक सर्विस के बिजनेस में पहले से कई प्लेयर मौजूद हैं, ऐसे में अमेजन क्विक सर्विस के लिए सब कुछ आसान नहीं होगा।

ब्लिंकिट भी दे रही है कड़ी टक्कर

जोमैटो के मुताबिक, उसके क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर पिछले तिमाही तक औसतन 1.27 लाख मंथली एक्टिव डिलीवरी पार्टनर्स हैं। ब्लिंकिट जैसी कंपनी के डिलीवरी पार्टनर्स 10-15 मिनट में डिलीवरी पूरी करते हैं, जबकि जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म के डिलीवरी पार्टनर्स को औसतन 30-40 मिनट लग जाते हैं। इसलिए ब्लिंकिट वाले डिलीवरी पार्टनर्स ज्यादा डिलीवरी दे पाते हैं। इनके प्रति ऑर्डर की रेंज 2 से 3 किलोमीटर होती है। जबकि जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी सर्विस के प्रति ऑर्डर का दायरा 5 से 7 किलोमीटर होता है। कम दूरी होने की वजह से तेल का खर्च भी बचता है।

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर सस्पेंस, CTI ने अखिलेश-ममता-उद्धव समेत नेताओं से की तारीख बदलने की मांग

सरदार पटेल ने 1,218 दिन में कैसे किया असंभव काम? राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले अमित शाह, दिलाई शपथ