जोगिन्दर सिंह,एसएसपी जम्मू [स्रोत: ANI] 
देश

Akhnoor Encounter: जम्मू SSP जोगिंदर सिंह ने कहा, तीन आतंकवादियों को मार गिराया है और तलाशी अभियान जारी है

जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना ने तीन आतंकियो को मार गिराया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि जम्मू एसएसपी जोगिन्दर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर के बाद तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

प्रतीक मिश्रा

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सेना ने सर्च अभियान के दौरान एनकाउंटर में अबतक तीन आतंकियों को मार गिराया है। सेना ने तीनो आतंकियों के शव भी बरामद कर लिए है, कल सेना की एम्बुलेंस पर आतंकी हमला होने के बाद से सुरक्षाबल लगातार आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे।

अखनूर सेक्टर में हुए एनकाउंटर को लेकर जम्मू के SSP जोगिंदर सिंह ने कहा कि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और तलाशी अभियान जारी है। जैसे ही हमें सूचना मिली कि आतंकवादी उक्त स्थान पर हैं, उन्होंने सेना की एंबुलेंस पर गोलीबारी शुरू कर दी, तब यह निश्चित हो गया कि यहां आतंकवादी हैं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सेना, पुलिस, एसओजी और अर्धसैनिक बल सभी इस ऑपरेशन का हिस्सा थे।

एसएसपी जोगिन्दर ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंकियों ने सेना की एम्बुलेंस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन इस घटना में केवल एम्बुलेंस को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ, यह राहत की बात है। सैन्य एम्बुलेंस पर गोलीबारी होते ही सुरक्षाबलों को यह समझ आ गया कि इस इलाके में आतंकिवादियों का मूवमेंट है।

बताया जा रहा है कि आतंकी गतिविधि की भनक लगते ही सेना, पुलिस, SOG और अर्धसैनिक बल इस ऑपरेशन में जुट गए थे। जिसके बाद अखनूर सेक्टर में घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया गया और इसी दौरान सेना ने एक-एक कर तीनों आतंकियो को ठिकाने लगा दिया। सेना के इस एनकाउंटर में हुई गोलीबारी के बीच खोजी डॉग फैंटम को बुलेट लग गई, जिससे फैंटम शहीद हो गया।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां