अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

जो परिवार को नकारते है वो महिलाओं को...अखिलेश यादव ने BJP की सोच पर किया प्रहार, योगी के एक वीडियो से मचा बवाल

Akhilesh Yadav Attack BJP: महिला आरक्षण बिल को लेकर सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ का एक पुराना वीडियो शेयर किया और इसे महिलाओं के प्रति भारतीय जनता पार्टी की असली सोच बताया।

प्रिया जैस

Akhilesh Yadav Slams BJP: महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष अपना पक्ष रखने की कोशिश कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक पुराना वीडियो शेयर कर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सोच पर सवाल खड़ा कर दिया है। इस पुराने वीडियो में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे है।

इस वीडियो में वह महिला आरक्षण पर कह रहे है कि सदन में चर्चा करने से पहले पार्टी स्तर पर इस बात की चर्चा होनी चाहिए। अगर पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है तो जनप्रतिनिधियों की बात को सुना जाना चाहिए। उनके तथ्यों को गौर किया जाए। जिस परिस्थियों में यह बिल आया है इस संसद के 99 प्रतिशत सदस्य इसके विरोध में है, एक दो लोग इधर, एक दो लोग उधर है।

इस वीडियो में वे कांग्रेस के पाप का जिक्र करते हुए कहते नजर आ रहे है कि अगर जबरदस्ती करने की कोशिश करेंगे तो यह किसी के लिए भी सही नहीं होंगे। वह पार्टी में इस बात को रखना चाह रहे थे कि कांग्रेस के पाप को अपने सिर पर क्यों उठाना चाहते है।

अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला

इस वीडियो को शेयर कर अखिलेश यादव ने भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए है। अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, "BJP महिलाओं की सपोर्टर होने का दावा कैसे कर सकती है, जबकि उसकी सोच बहुत ज़्यादा कंजर्वेटिज़्म में डूबी हुई है? जो लोग परिवार को नकारते हैं, वे एक तरह से परिवार की आत्मा यानी महिला को भी नकार रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने शेयक किया वीडियो

अखिलेश ने बताई महिलाओं को लेकर BJP की सोच

महिलाओं पर भारतीय जनता पार्टी की सोच को उजागर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, "BJP के सदस्य या ऐसी पुरानी सोच वाले लोग जिन्होंने एक दशक पहले कहा था कि महिलाओं को अभी इतनी आज़ादी या अपने फैसले लेने की आज़ादी नहीं मिली है- महिलाओं के बारे में क्या कह सकते हैं?"

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, "BJP, जो आज भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यह कहने के लिए करती है कि महिलाओं को सिर्फ़ घर के कामों और बच्चों की परवरिश में ही उलझे रहना चाहिए, आज की युवा महिलाओं के लिए कोई उम्मीद नहीं रखती। अगर BJP चली गई, तो महिलाएं आज़ादी से सांस ले पाएंगी!"

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं