CM योगी, अखिलेश यादव 
देश

कुंभ भगदड़ की नयी मीडिया रिपोर्ट के बाद योगी सरकार से सवाल पूछ रहे अखिलेश यादव, मांगे 8 सवालों के जवाब

महाकुंभ भगदड़ को लेकर नयी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें मौत के आंकड़े को लेकर बड़ा दावा किया गया है। इस रिपोर्ट के बाद सियासत तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने इस मामले पर सरकार पर हमला बोला है।

अर्पित शुक्ला

लखनऊ: प्रयागराज महाकुंभ में लोग बड़ी आस्था के साथ आए लेकिन कुछ परिवारों के लिए यहां की यादें दर्द के रूप में हमेशा के लिए जहन में दर्ज हो गईं। अच्छी स्मृतियां तो लोगों के शाही स्नान, तीर्थ-दान की हैं। लेकिन इसी कुंभ के दौरान हुए भगदड़, और उसमें मारे गए लोगों के परिवारों की आपबीती ऐसी कुछ यादें हैं जिसे सोचकर कोई भी सिहर जाए। ऊपर से इस मामले पर अब तक यह साफ नहीं हो सका कि आखिर कुल कितने लोग इस भगदड़ में मारे गए।

अह इस मामले में ताजा विवाद यह है कि कुंभ में 37 लोग मरे थे या फिर 82 लोग। सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी कि 37 श्रद्धालुओं की मौत हुई है। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट ने अपनी पड़ताल में यह दावा किया है कि भगदड़ में कम से कम 82 लोग मारे गए। इस रिपोर्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा कर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कुंभ को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा कि “सब देखें, सुनें, जानें-समझें और साझा करें। सत्य की केवल पड़ताल नहीं, उसका प्रसार भी उतना ही ज़रूरी होता है"।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आत्म-मंथन करे और भाजपाई भी और साथ ही उनके समर्थक भी कि जो लोग किसी की मौत के लिए झूठ बोल सकते हैं, वो झूठ के किस पाताल-पर्वत पर चढ़कर अपने आप को, अपने मिथ्या-साम्राज्य का प्रमुख मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे आंकड़े देनेवाले ऐसे भाजपाइयों पर विश्वास भी विश्वास नहीं करेगा।

सरकार से पूछे सवाल

साथ ही अखिलेश यादव ने साथ ही कुछ सवाल भी पूछे हैं, सपा नेता के सवाल नीचे लिखे गए हैं-

  •  ’महाकुंभ मृत्यु-मुआवज़े’ में जो राशि नक़द दी गयी, वो कैश क्यों दी गयी?
  •  ⁠वो कैश आया कहाँ से?
  •  ⁠और जिनमें वो कैश वितरित नहीं हो पाया, वो कैश वापस गया किसके हाथ में?
  •  ⁠नक़दी देने का निर्णय किस नियम के तहत हुआ?
  •  ⁠नक़दी का वितरण किसके आदेश पर हुआ?
  •  नक़दी के वितरण का लिखित आदेश कहाँ है?
  •  ⁠नक़दी वितरण में क्या कोई अनियमितता हुई? ⁠
  •  और साथ ही यह भी कि मृत्यु के कारण को बदलवाने का दबाव किसके कहने पर बनाया गया?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी