फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर भीड़ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

इंडिगो संकट के बीच एयर इंडिया ग्रुप आया आगे, मदद के लिए किया बड़ा ऐलान

Indian Aviation Crisis: एयर इंडिया ग्रुप की तरफ से कहा गया है कि फंसे हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेंगे।

अर्पित शुक्ला

IndiGo Crisis: एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि पूरे भारत में यात्रियों को हो रही बड़ी दिक्कतों को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फंसे हुए लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है।

एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर से घरेलू नॉन-स्टॉप उड़ानों में इकोनॉमी क्लास के किराए पर पहले से ही एक तय सीमा लगा दी गई है। इसका मकसद यह है कि ऑटोमेटेड रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के कारण किराए डिमांड और सप्लाई के हिसाब से बहुत ज्यादा न बढ़ें। इसके अलावा, एयर इंडिया और दूसरी एयरलाइन 6 दिसंबर को नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी नए किराया-नियमों का पालन करने की प्रक्रिया में भी हैं।

कैंसिल करने की फीस में खास छूट

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू उड़ानों की बुकिंग पर बदलाव या कैंसिल करने की फीस में खास छूट दी है, ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके। जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर तक किसी भी एयरलाइन से 15 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर ली थी, वे अपनी टिकट बिना रीशेड्यूलिंग फीस दिए किसी और तारीख़ पर बदल सकते हैं। चाहें तो बिना किसी कैंसिलेशन फीस के पूरा रिफंड लेते हुए टिकट कैंसिल भी कर सकते हैं। एयर इंडिया ने बताया कि यह सुविधा एक बार के लिए है और केवल 8 दिसंबर तक किए गए बदलाव या कैंसिलेशन पर लागू होगी। अगर यात्री अपनी उड़ान की तारीख़ बदलते हैं और नए किराए में फर्क है, तो उन्हें वह अतिरिक्त किराया देना होगा।

अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए गए

एयर इंडिया की तरफ से बताया गया कि जो यात्री इस एक बार मिलने वाली छूट का इस्तेमाल करके अपनी बुकिंग बदलना या कैंसिल करना चाहते हैं, वे किसी भी एयरलाइन के 24x7 कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करके या दुनिया भर में मौजूद किसी भी ट्रैवल एजेंट के जरिए यह काम कर सकते हैं। इसके साथ ही, ज्यादा कॉल आने की वजह से और जल्दी जवाब देने के लिए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने हेल्प सेंटर में अतिरिक्त स्टाफ और संसाधन लगाए हैं।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने बड़े नेटवर्क पर सभी फ्लाइट्स में ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध करा रहे हैं। दोनों एयरलाइनें यह भी सुनिश्चित कर रही हैं कि यात्री और उनका बैगेज जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंच जाएं। इसके लिए कुछ खास रूट्स पर अतिरिक्त फ्लाइट्स भी चलाई जा रही हैं।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर स्टूडेंट्स, सीनियर सिटिजन्स, आर्म्ड फोर्सेस के सदस्य और उनके डिपेंडेंट्स के लिए स्पेशल डिस्काउंट और फायदे देते हैं। इससे योग्य यात्री पहले से तय इकॉनमी-क्लास किराए से भी कम कीमत पर टिकट बुक कर सकते हैं और अच्छी बचत कर सकते हैं। -एजेंसी इनपुट के साथ

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए