अग्नि प्राइम की सफल लॉन्चिंग, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

2000 KM की रेंज, रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से लॉन्चिंग, अग्नि प्राइम से थर-थर कापेंगे दुश्मन देश

Agni Prime Missile Successful Launch: भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो 2000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। पहली बार इस मिसाइल को रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से दागा गया।

प्रतीक पाण्डेय

Agni Prime Missile: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्नि प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO को बधाई दी है। भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने गुरुवार को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल मध्यम दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसकी रेंज 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है।

इस लॉन्चिंग की खास बात यह रही कि यह परीक्षण पहली बार एक रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से किया गया। इस मिसाइल की लॉन्चिंग नवरात्रि के शुभ अवसर पर हुई, जिसे सेना की ताकत में एक अहम बढ़ोतरी माना जा रहा है।

चलती ट्रेन से करेगा विनाशकारी वार

अग्नि प्राइम मिसाइल अब चलती ट्रेन से भी लॉन्च की जा सकती है। यह तकनीक भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल करती है, जिनके पास रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड मिसाइल लॉन्चिंग की क्षमता है। इस नई प्रणाली से भारत कहीं से भी, कम समय में मिसाइल लॉन्च कर सकता है- जिससे दुश्मन को प्रतिक्रिया का समय नहीं मिलेगा।

अग्नि प्राइम की डीटेल्स

डिजाइन और तकनीक में अत्याधुनिक

अग्नि प्राइम मिसाइल को खासतौर पर कैनिस्टर में रखा जाता है, जिससे यह हमेशा तैयार रहती है और तुरंत लॉन्च की जा सकती है। इसमें डुअल स्टेज सॉलिड फ्यूल सिस्टम है, जो इसकी रफ्तार और स्थिरता को बढ़ाता है। मिसाइल में अत्याधुनिक इनर्शियल और सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा है, जो इसे लक्ष्य पर बेहद सटीकता से मार करने में सक्षम बनाता है।

पुरानी मिसाइलों से हल्की और आधुनिक

यह मिसाइल पिछले वर्जन जैसे अग्नि-1 और अग्नि-2 के मुकाबले हल्की, कॉम्पैक्ट और ज्यादा एडवांस्ड है। इसकी मोबाइल लॉन्चिंग क्षमता इसे देश के किसी भी हिस्से से तुरंत इस्तेमाल करने लायक बनाती है। मौसम का इस पर कोई खास असर नहीं होता और इसे लंबे समय तक बिना मेंटेनेंस के रखा जा सकता है।

रक्षा मंत्री ने दी DRDO को बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण की सराहना करते हुए कहा कि यह अग्नि प्राइम का एक विशेष संस्करण है, जिसे रेल नेटवर्क पर मोबाइल लॉन्चिंग के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने DRDO और इससे जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाई देगा।

भारत की मिसाइल श्रृंखला में नया अध्याय

भारत पहले ही अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 जैसी मिसाइलें ऑपरेशनल कर चुका है, जिनकी रेंज 700 से लेकर 3500 किलोमीटर तक है। अग्नि प्राइम के आने से भारत की प्रतिरक्षा प्रणाली और अधिक लचीली, तेजी से प्रतिक्रिया देने वाली और आधुनिक बन गई है।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद