देश

मध्यप्रदेश: सुअरों में फैला अफ्रीकी स्वाइन फ्लू, 50 सुअरों को मारा गया

किर्तेश ढोबले

दमोह (मप्र): मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिले में सुअरों में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद कम से कम 50 सुअरों को मारा गया है, ताकि इस संक्रमण को रोका जा सके। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पशु चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार अगर इस बीमारी के फैलने को रोकने के लिए किए गए प्रारंभिक उपाय अच्छी तरह से काम नहीं करते हैं तो इलाके के करीब 1,000 और सुअरों को मारा जा सकता है। जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी बीके असाटी ने बताया कि दमोह जिले के हटा में 10 दिन पहले चार सुअरों की मौत होने के बाद उनके नमूनों को जांच के लिए भोपाल के एक लैब में भेजा गया था।

असाटी ने बताया कि दो दिन पहले मंगलवार को भोपाल की लैब से इनकी रिपोर्ट आई, जिसमें पुष्टि हुई कि मरने वाले सुअरों को अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की बीमारी थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद इन सुअरों के मृत्यु होने के स्थान से एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सुअरों को इंजेक्शन लगा कर मारा जा रहा है और उन्हें जमीन में गड्ढा खोद कर सावधानीपूर्वक दफनाया जा रहा है ताकि संक्रमण न फैले।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए पिछले दो दिनों में अब तक इस इलाके में 50 सुअरों को मारा जा चुका है।'' असाटी ने कहा कि इसके अलावा, इन सुअरों की मौत वाले स्थान के नौ किलोमीटर के दायरे में पशु चिकित्सा विभाग निगरानी भी कर रहा है, जिससे यह बीमारी और न फैल सके।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना