File Photo 
देश

कन्नौज में बारातियों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर, दूल्हे के पिता-भाई समेत तीन लोगों की मौत

आसिफ सईद

कन्नौज (उप्र): कन्नौज (Kannauj) जिले के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे (Lucknow-Agra Expressway) पर शनिवार की सुबह बारातियों से भरी बस (Bus) की ट्रक से टक्कर (Tractor) होने के बाद दूल्‍हे के पिता और भाई समेत तीन लोगों की मौत (Death) हो गई। पुलिस (Police) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के चार बजे थाना तालग्राम के ग्राम मछिया के निकट बारातियों से भरी बस एक ट्रक से भिड़ गई, जिससे दूल्हे के पिता और भाई समेत तीन की मौत हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि दिल्ली से एक प्राइवेट बस बारात लेकर फैजाबाद जा रही थी।

शनिवार की सुबह चार बजे के करीब थाना तालग्राम के समीप बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक से भिड़ गई जिससे बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कन्‍नौजिया के मुताबिक इस हादसे में दूल्हे के पिता राम छैल, उनके पुत्र रवि (30) व विजेंदर सिंह (50) की मौत हो गई। राम छैल और रवि दिल्ली के निवासी थे जबकि सिंह गाजियाबाद में रहते थे। घायलों की पहचान विनोद सिंह, संजीव कुमार और कुन्नी ठाकुर के रूप में हुई है। यूपीडा कर्मियों ने बस को क्रेन की मदद से रास्ते से हटाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद