Breaking News Live in Hindi: आज बुधवार को मणिपुर में युमनाम खेमचंद सिंह राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण किए। उनके साथ लोसी दिखो ने भी मणिपुर के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लिए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई किया।
दिनभर की अन्य तमाम बड़ी ख़बरों के लिए इस ब्लॉग को स्क्रॉल करते रहें...
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दोपहर 3 बजे राज्यसभा में संबोधन कर सकते हैं। कांग्रेस की योजना है कि लोकसभा की तरह ही राज्यसभा में भी प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान विरोध दर्ज कराया जाए। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे द्वारा नेहरू और इंदिरा गांधी पर दिए गए बयान से कांग्रेस नाराज़ है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस की बैठक में राज्यसभा में हंगामा करने की रणनीति तय की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर का मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर खेमचंद सिंह को हार्दिक बधाई। साथ ही उन्होंने नेमचा किपगेन और लोसी डिखो को उपमुख्यमंत्री बनने पर तथा कोंथौजम गोविंदास सिंह और खुरैजम लोकेन सिंह को मंत्री पद की शपथ लेने पर भी बधाई दीं।
किश्तवाड़ के दिच्छर इलाके में सीआईएफ डेल्टा व्हाइटनाइट कोर, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ के तहत चलाए गए अभियान में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने 60 फीट ऊंचे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस, दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने जोफर रामनगर इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बंसंतगढ़ क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया।
मणिपुर के उपमुख्यमंत्री के रूप में लोसी दिखो ने शपथ ग्रहण की।
भाजपा विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को कल (गुरुवार) तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसी वजह से सदन में प्रधानमंत्री मोदी का आज प्रस्तावित भाषण भी नहीं हो पाया।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे द्वारा वर्ष 2020 के भारत-चीन संघर्ष से जुड़े अहम खुलासे किए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संसद में अपनी बात रखने से रोके जाने का आरोप लगाते हुए मुंबई यूथ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे तुर्की विमान 727 को तकनीकी खराबी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका की जानकारी दी। विमान में कुल 236 यात्री सवार थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी करते हुए मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा कर दी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन में जवाब देंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध दर्ज कराते हुए सवाल उठाया कि जब राहुल गांधी को किसी किताब का हवाला देने की अनुमति नहीं दी गई, तो फिर निशिकांत दुबे को कई पुस्तकों का कोट करने की इजाजत क्यों दी गई। इस मुद्दे पर हुए हंगामे के बाद स्पीकर बिरला ने आश्वासन दिया कि वह शाम 4 बजे इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। इसके बाद सभी संबंधित सांसदों ने 4 बजे दोबारा स्पीकर से मुलाकात करेंगे।
मणिपुर में बीजेपी और एनडीए के विधायकों ने सरकार गठन का दावा पेश किया है। विधायक दल के नेता युमनाम खेमचंद सिंह समेत अन्य विधायक, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और नॉर्थ ईस्ट प्रभारी संबित पात्रा के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की।
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन देंगे।
सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज जिस तरह से संसद में विपक्ष के नेताओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। अगर विपक्ष चाह है कि USA के साथ जो डील हुई है उसपर बात होनी चाहिए। कृषि और डेयरी उत्पाद का आयात आप जीरो टैरिफ पर कर रहें, आपने ऐसे कदम क्यों उठाया है। अगर हम रूस से सस्ता पेट्रोल ले रहे थे वो क्यों बंद हो रहा है।
केंद्रीय वाणिज्य एंव उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, दोनों पक्षों के हितों को देखते हुए स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी अर्थव्यवस्थाओं के महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित करना चाहेंगे। भारतीय पक्ष अपने संवेदनशील क्षेत्रों विशेषकर कृषि और दुग्ध क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने में सफल रहा है। अमेरिकी पक्ष के भी कुछ ऐसे क्षेत्र थे जो उनके दृष्टिकोण से संवेदनशील थे। 1 साल तक चली कई दौर के विचार विमर्श के बाद व्यापार समझौते के कई क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफल रहे। यह समझौता विशेष रूप से श्रम प्रदान क्षेत्रों और विनिर्माण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है। खाद और कृषि क्षेत्र में भारत की संवेदनशीलता का पूर्ण ध्यान रखा गया है।
लोकसभा में विपक्षा के नेता राहुल गांधी ने कहा, सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है। देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है। ये नरवणे जी की किताब है जिसमें उन्होंने पूरा लिखा है। मुख्य बात वही है जो PM ने कहा, जो उचित समझो वो करो। जब (पूर्व) आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और कहा कि चीनी टैंक कैलाश रिज तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना चाहिए? पहले, राजनाथ सिंह ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जयशंकर जी, NSA और राजनाथ सिंह से पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर उन्होंने एक बार फिर राजनाथ सिंह को फोन किया। राजनाथ सिंह ने उनसे कहा कि वह 'टॉप' से पूछेंगे। 'टॉप' का स्टैंडिंग ऑर्डर था कि अगर चीनी सेना आती है, तो हमें बिना इजाज़त के उन पर गोली नहीं चलानी चाहिए। नरवणे जी और हमारी सेना उन टैंकों पर गोली चलाना चाहती थी क्योंकि वे हमारे इलाके में घुस गए थे। नरेंद्र मोदी जी ने मैसेज दिया कि "जो उचित समझो वो करो"। इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी ड्यूटी पूरी नहीं की; उन्होंने आर्मी चीफ से कहा कि जो मन करे वो करो क्योंकि "यह मेरे बस की बात नहीं है।" नरवणे जी लिखते हैं, 'मुझे सच में बहुत अकेला महसूस हुआ, पूरे सिस्टम ने मुझे छोड़ दिया था।
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, मैं 1952 से लेकर 2014 तक कई प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल देख चुका हूं। इससे ज्यादा भाजपा और कांग्रेस ने पूरे सत्र को नहीं चलने दिया मैं उसका चश्मदीद गवाह हूं, लेकिन कभी ये नौबत नहीं आई कि लोग सस्पेंड हों इससे पहले राज्य सभा में पूरा विपक्ष सस्पेंड हो गया। जो कुछ लिखा है वो सोशल मीडिया पर है तो यहां पढ़ने में क्या दिक्कत है? क्या है जो छिपाया जा रहा है? ये लोग क्यों घबरा रहे हैं?
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ममता बनर्जी के पक्ष में है और उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आने वाले समय में चुनाव आयोग के दफ़्तर पर बीजेपी का झंडा लग जाएगा। चीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई समाजवादी नेताओं ने पहले ही चेतावनी दी थी कि चीन से ख़तरा ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि चीन ने पहली बार भारतीय जमीन पर कब्जा नहीं किया है और यह मामला बेहद संवेदनशील है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भारत को ऐसी स्थिति में ला दिया गया है कि अब वह किसके पास जाए, यह समझना मुश्किल हो गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी SIR के खिलाफ याचिका की सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, जहां संभवतः वे खुद अदालत में दलील पेश कर सकती हैं।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, जो SIR चल रहा है, चिंता इस बात की है कि भाजपा इसमें शामिल है और वो जिसका वोट कटवाना चाहते हैं, वो कटवाते हैं। जिसका वोट वो जुड़वाना चाहते हैं, वो जुड़वाते हैं। अगर हम कोई शिकायत करना चाहते हैं तो चुनाव आयोग उसको नजरअंदाज कर रहा है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है और उनकी जिम्मेदारी है कि वोट ज्यादा से ज्यादा बनें। चुनाव आयोग के लोगों का जिस तरह का व्यवहार है, उससे ऐसा लगता है कि वो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, वे सब बस ड्रामा करने के लिए है। ड्रामा करके आप चुनाव नहीं जीत पाएंगे बिहार उसका उदाहरण है। काला कपड़ा अप्रैल के बाद पहनना है अभी क्यों पहन रहे हैं। उस समय शोक मनाना पड़ेगा।
गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिता की डांट के बाद देर रात तीनों ने जान देने का प्लान बनाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
कर्नाटक में विपक्ष के नेता आर. अशोक और बीजेपी के कई विधायकों ने रातभर विरोध प्रदर्शन जारी रखा और विधान सौधा के अंदर ही ठहरे रहे। बीजेपी के नेता और विधायक आज सुबह विधानसभा में घूमते नजर आए। भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर एक्साइज मंत्री आरबी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग करते हुए बीजेपी नेताओं ने रातभर धरना प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के एसआईआर के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में ममता बनर्जी स्वयं वकील के तौर पर बहस पेश कर सकती हैं।
यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बनारसी यादव मारा गया।