ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 30 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की आज बैठक होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ में 'नौसेना शौर्य वाटिका' के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमन मौर्या

Breaking News Today Live: म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग 3 जून, 2026 तक चलने वाला दौरा आज से शुरू होगा। आज शाम 4 बजे कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। इसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। यहां वो 'नौसेना शौर्य वाटिका' के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम इकाना स्टेडियम के पास अमर शहीद पथ, 'नौसेना शौर्य वाटिका' में आयोजन होगा। मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आज सुबह 10 बजे से जालना में आमरण अनशन करने जा रहे हैं। देश-दुनिया की खबर के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ...

गाजियाबाद में नेशनल पैरा एथलीट की हत्या

गाजियाबाद के कोतवाली थाना इलाके में साईं उपवन में नेशनल पैरा एथलीट चिराग त्यागी की लाश मिली है। चिराग दिल्ली के एक हॉस्टल में रहता था। सुबह वो वहां से अपने गांव बसंतपुर सत्थली मुरादनगर के लिए निकला था। लेकिन वो घर नहीं पहुंचा. उसकी लाश साईं उपवन में मिली।

राहुल गांधी ने की अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका

शनिवार शाम दिल्ली के साकेत इलाके में एक पांच-मंजिला इमारत ढह गई। आशंका है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बचाव दल इस समय घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम 7:45 बजे इस घटना की सूचना मिली। DFS के एक अधिकारी ने बताया, "हमने घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियां भेजी हैं और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।"

ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर भसीन गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है. लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने शुक्रवार 29 मई 2026 को पीएमएलए कानून के तहत यह कार्रवाई की. गिरफ्तारी के बाद भसीन को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 6 जून 2026 तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया गया है.

अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के नंबर दो नेता अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर में मारपीट की घटना सामने आई है। हालात ऐसे बन गए कि टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को हेलमेट पहनकर वहां से निकलना पड़ा। इस घटना के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।

टीएमसी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि बीजेपी समर्थित उपद्रवियों के हिंसक हमले के बावजूद हमारे राष्ट्रीय महासचिव पीछे नहीं हटे। इसके बजाय वे पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे। ममता बनर्जी ने इसी पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अपना बयान जारी किया।

जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए आदेश

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने इस मामले में सुकेश चन्द्र शेखर लीना मारिया पॉल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्रीजैकलीन फर्नांडिस और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोप तय करने के साथ-साथ 200 करोड़ की कथित जबरन वसूली से जुड़े मकोका मामले में भी सुकेश चंद्रशेखर, लीना मारिया पॉल और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

डीके शिवकुमार को चुना गया विधायक दल का नेता

डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 3 जून को लेंगे CM पद की शपथ।

बंगाल के सोनेपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ हाथापाई

चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर खुद हमला हुआ। जब वे बाइक से सोनारपुर में दाखिल हुए तो प्रदर्शनकारियों ने उन पर हाथ उठा दिया। उन्हें सिर, गर्दन और सीने पर बेतहाशा थप्पड़ और घूंसे मारे गए।

विनेश फोगाट को ट्रॉयल कुश्ती मीनाक्षी के हाथों मिली मात

भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट का एशियन गेम्स 2026 में खेलने का सपना टूट गया है। एशियन गेम्स चयन ट्रायल्स में 53 किलोग्राम भारवर्ग में उतरने वाली विनेश को सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा झटका लगा। युवा पहलवान मीनाक्षी गोयत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विनेश को 6-4 से मात दी और फाइनल में जगह बना ली।

जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

जोशीमठ से बद्रीनाथ के बीच कई किलोमीटर लंबा जाम लगा है। पैदल मार्ग से लेकर हाईवे तक गाड़ियां रेंग रही हैं। बताया जा रहा है कि गेट सिस्टम होने की वजह से ये जाम और लंबा हो गया है।

एशियन गेम्स 2026 में विनेश फोगट ने जीता पहला मुकाबला

एशियन गेम्स 2026, में रेसलर विनेश फोगट ने हरियाणा की ज्योति के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 7-1 से जीता।

जहरीली शराब त्रासदी पर पुणे में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

पुणे में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहरीली शराब त्रासदी पर विरोध प्रदर्शन किया। अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 10 पिंपरी-चिंचवड़ में और 4 पुणे शहर में मारे गए हैं।

RJD नेता राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने से इनकार

RJD नेता राबड़ी देवी ने कहा, वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं जगह खाली नहीं करूंगी।

मुर्शिदाबाद की बहरामपुर नगरपालिका में बुलडोजर एक्शन

मुर्शिदाबाद की बहरामपुर नगरपालिका में अधिकारियों ने कई अवैध दुकानों को गिराने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि ये दुकानें तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल के दौरान बनाई और बेची गई थीं।

तकनीकी खराबी से आज होने वाली CUET (UG) की परीक्षा में एक घंटे की होगी देरी-NTA

आज होने वाली CUET (UG) की परीक्षा में पार्टनर TCS द्वारा रिपोर्ट की गई तकनीकी गड़बड़ी के कारण, कुछ परीक्षा केंद्रों पर शुरुआत में देरी होगी। इसकी जानकारी NTA ने दी है।

उत्तराखंड में भयानक सड़क हादसा, 3 की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। देहरादून से अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एक ईको वैन अनियंत्रित होकर करीब 400-500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगरा में ताजमहल देखने पहुंची US राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप और उनके दामाद माइकल बुलोस, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे।

UP में जून बिजली बिल में होगी 10% की बढ़ोत्तरी

भारत सरकार के निर्देशों और रेगुलेटरी कमीशन की जानकारी के अनुसार, बढ़ी हुई फ्यूल कीमतों पर सरचार्ज के कारण जून महीने में बिजली के बिल 10% बढ़ सकते हैं।

3 राज्यों के 19 ठिकानों पर NIA ने की छापेमारी

NIA ने केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में 19 ठिकानों पर की छापेमारी।

बिना किसी संदेह के डीके शिवकुमार को चुना जाएगा CM: कांग्रेस विधायक

कर्नाटक CLP की होने वाली बैठक पर कांग्रेस विधायक यासिर अहमद खान पठान ने कहा, CLP की बैठक आज शाम 4:00 बजे बुलाई गई है। वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया, डी.के. शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला समेत सभी चुने हुए विधायक वहां मौजूद रहेंगे। पार्टी के समर्पित विधिनिर्माता के तौर पर, हम आज अपना नेता चुनेंगे। 40 सालों से उन्होंने कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा काम किया है और कई बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने अनगिनत लोगों को समर्थन किया है और पार्टी को अपना सब कुछ दिया है। आज, बिना किसी संदेह के डी.के. शिवकुमार को हमारा मुख्यमंत्री चुना जाएगा।

पूर्व CM ममता बनर्जी चुनावी हिंसा के खिलाफ करेंगी विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी 2 जून को चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। पुलिस की अनुमति का इंतज़ार है।

CDS जनरल अनिल चौहान को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर

निवर्तमान CDS जनरल अनिल चौहान को सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।

रणदीप सुरजेवाला कर्नाटक CLP बैठक के लिए निकले

कर्नाटक के AICC इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला अपने घर से निकले। वे आज कर्नाटक में होंगे जहां शाम 4 बजे CLP की मीटिंग होनी है।

आईजीआई स्टेडियम पहुंची पलवान विनेश फोगट

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने की इजाजत मिलने का बाद पलवान विनेश फोगट सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए आईजीआई स्टेडियम पहुंचीं।

मुंबई में फिर बढ़ें CNG के दाम

मुंबई में CNG के दाम में 2 रुपए प्रति किलो की हुई बढ़ोत्तरी

सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने NDA की पासिंग आउट परेड का किया रिव्यू

पुणे के खड़कवासला में ट्राई-सर्विसेज एकेडमी कैंपस में नेशनल डिफेंस एकेडमी के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड का सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रिव्यू किया। यह परेड इंडियन आर्म्ड फोर्सेज में 355 कैडेट्स के कमीशनिंग का प्रतीक है।

राजौरी में भारतीय सेना का 8वें दिन जारी रहा सर्च अभियान

राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में गंभीर मुगलान और डोरीमल के घने जंगल वाले इलाकों में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF का घेराव और सर्च ऑपरेशन आठवें दिन भी जारी है। यह ऑपरेशन इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था।

राजस्थान में भारी बारिश से जलभराव

राजस्थान के धौलपुर में भारी बारिश से सड़क हुई जलमग्न।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब