लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)  
देश

आज की ताजा खबर 21 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: मणिपुर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, इस्लामाबाद में होने वाली बैठक में ईरान शामिल होगा या नहीं इस पर उसने अपना सस्पेंस बना हुआ है।

प्रतीक पाण्डेय

Breaking News Today Live: केदारनाथ धाम को ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 22 अप्रैल सुबह 8 बजे कपाट खुलने से पहले भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। पूरे धाम को रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक सजावट से आकर्षक बनाया गया है। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो सके। इसके अलावा आज सुबह- सुबह मणिपुर भूकंप के झटके महसूस किए गए । वहीं,  इस्लामाबाद में होने वाली शांति बैठक में ईरान शामिल होगा या नहीं इस पर उसने अपना सस्पेंस बना हुआ है जिस पर पूरी दुनिया की नजर है।

वाराणसी के सर्किट हाउस में सीएम योगी की बैठक

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के सर्किट हाउस में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

त्रिशूर हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दु:ख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में हुए विस्फोट पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जानमाल के नुकसान की खबर बेहद दुखद है और उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। राष्ट्रपति ने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की है।

गुरुग्राम के सेक्टर 74 में पैकेजिंग कंपनी में लगी आग

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 74 में स्थित एक पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग लग गई। मौके पर कम से कम 6 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

मुंडाथिकोड आग हादसे में अब तक 13 की मौत

त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड स्थित पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के अनुसार, 5 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

केरलम में पटाखा गोदाम में भीषण आग

केरलम के त्रिशूर जिले के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में आग लग गई। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी को बता दिया 'आतंकवादी'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ने पीएम मोदी को आतंकवादी कह दिया। बाद में बवाल बढ़ने पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा मतलब था कि वे विरोधियों को 'डरा' रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने PM मोदी से मुलाकात की

दिल्ली में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

जर्मनी दौरे पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी के बर्लिन स्थित होटल में स्वागत किया गया। रक्षा मंत्री दोनों देशों के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से 21 से 23 अप्रैल, 2026 तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान, वे अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों रक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग हेतु कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

बर्धमान में अमित शाह का ममता पर हमला

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव के तुरंत बाद, वह अपने भतीजे को अपनी कुर्सी पर बिठा देंगी। ममता दीदी, आपका सपना कभी पूरा नहीं होगा। आपका भतीजा कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। वह झूठा दावा करती हैं कि (भाजपा के जीतने पर) कोई बाहरी व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा। मैं यह स्पष्ट कर देता हूं कि बंगाल का मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली में पढ़ा और बंगाली भाषी होगा।

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तैयारी पूरी, फूलों से सजा मंदिर; CM धामी रहेंगे मौजूद

केदारनाथ धाम को ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए 22 अप्रैल सुबह 8 बजे कपाट खुलने से पहले भव्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है। पूरे धाम को रंग-बिरंगे फूलों और पारंपरिक सजावट से आकर्षक बनाया गया है। कपाट खुलने के इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

नोएडा के चाइल्ड पीजीआई अस्पताल में 19 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई अस्पताल के परिसर में एक 19 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अवधेश कुमार पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के ग्राम भिनगा का निवासी था।

गाजियाबाद के गौर चौक के पास मार्केट में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

गाजियाबाद के गौर चौक के पास स्थित मार्केट में भीषण आग लग गई। यह घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तमिलनाडु में अब तक नकदी सहित 1,200 करोड़ की सामग्री जब्त

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 23 अप्रैल को होने वाली वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में चुनाव अधिकारियों ने अपनी सख्ती काफी बढ़ा दी है। इसके चलते पूरे राज्य में भारी मात्रा में कैश, सोना, नशीले पदार्थ, शराब और दूसरी प्रलोभन वाली चीजें ज़ब्त की गई हैं। जांच और छापेमारी के दौरान अब तक 1,200 करोड़ रुपये की जब्ती हुई है।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 10 आरोपियों को किया बरी, सबूत साबित नहीं कर पाई पुलिस

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दंगा मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 10 लोगों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस आरोपों को साबित करने में विफल रही। यह मामला भजनपुरा थाने में दर्ज किया गया था। आरोप था कि ये लोग 24 फरवरी 2020 को हुए दंगों के दौरान एक भीड़ का हिस्सा थे और हिंसा में शामिल थे।

केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह बैन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

केदारनाथ मंदिर में अब मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फैसला मंदिर की पवित्रता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मंदिर समिति के सदस्य वीनीत पोस्ती के अनुसार, परिसर के अंदर मोबाइल फोन ले जाना, फोटो या वीडियो बनाना और रील रिकॉर्ड करना सख्त मना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी श्रद्धालु के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

‘महिला आरक्षण बिल पर गुस्सा’, जन आक्रोश पदयात्रा पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर हमला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलकर असंतोष जता रही हैं। महिला आरक्षण बिल को विपक्ष द्वारा रोके जाने को उन्होंने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, रियल्टी और मेटल में तेजी

अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को तेजी के साथ हुई। सुबह 9:22 पर सेंसेक्स 408 अंक या 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,927 और निफ्टी 107 अंक या 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,472 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व रियल्टी और मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी सर्विसेज लूजर्स थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप लाल निशान में थे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,592 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 301 अंक या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,591 पर था।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नुसरत जहां को समन, 22 अप्रैल को पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय ने राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री और पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां को समन भेजा है। जानकारी के अनुसार, ईडी ने उन्हें 22 अप्रैल को कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। यह कार्रवाई कथित राशन वितरण घोटाले से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की जा रही है।

‘तमिलनाडु से गद्दारी करने वालों के लिए हमेशा खतरनाक रहूंगा’: एमके स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें उनके पिता और दिग्गज नेता एम. करुणानिधि से ज्यादा ‘खतरनाक’ बताया था। इस पर स्टालिन ने कहा कि उनकी तुलना करुणानिधि से नहीं की जा सकती, क्योंकि उन्होंने हमेशा उन्हें सिर्फ पिता नहीं, बल्कि अपना नेता माना है।

राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा, रक्षा सहयोग और नई तकनीकों पर होगी अहम बातचीत

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरे का मकसद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करना है। लयात्रा के दौरान राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष Boris Pistorius और जर्मनी सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। इन बैठकों में रक्षा क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों और सहयोग के नए आयामों पर चर्चा होगी। वार्ता का मुख्य फोकस रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाना, सैन्य जुड़ाव को विस्तार देना और साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा ड्रोन प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में संभावनाओं को तलाशना रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने 9 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से किए गए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादला आदेश के बाद सतारा, सांगली, गढ़चिरौली, कोल्हापुर और जलगांव जैसे अहम जिलों में नई अगुवाई देखने को मिलेगी।

पीएम मोदी आज दिल्ली में लोक सेवकों को करेंगे संबोधित, उत्कृष्टता पुरस्कार भी देंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में लोक सेवकों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे लोक प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश