ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 20 नवंबर: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE Update: बिहार में बुधवार को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। देश-दुनिया की लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें...

अभिषेक सिंह

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: बिहार में बुधवार को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान सजकर तैयार हो चुका है। कुछ महीने छोड़कर पिछले 25 सालों से नीतीश कुमार लगातार बिहार के सीएम बने हुए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगी। यहां वह अंबिकापुर में बिरसा मुंडा के जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दूसरी तरफ संघ प्रमुख मोहन भागवत आज मणिपुर के दौरे पर जाएंगे। इसके अलावा देश और दुनिया की ताज़ातरीन ख़बरों को पाने के लिए आप हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बनें रहें और स्क्रॉल करते रहें...

14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली

वोट चोरी और SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ शीतकालीन सत्र के वक्त 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी।

मासूम नागरिक-मजदूर की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी: कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, "जो दिल्ली ब्लास्ट की घटना का जितनी निंदा की जाए वो कम है और इस घटना में अधिक योग्य के बच्चे शामिल है। खासकर की डॉक्टर इसमें शामिल है...इस घटना की जांच करना और इसके पीछे कौन है और इस पीछे के नेटवर्क को जानना बहुत जरुरी है...कोई भी मासूम नागरिक, मजदूर हो उनकी सुरक्षा भी सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार को ध्यान रखना चाहिए आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।

लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़

पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है। वीरवार को लुधियाना पुलिस की टीम का सामना एक आतंकवादी से हुआ, जिसके बाद शहर में पुलिस और आतंकवादी के बीच एनकाउंटर की सूचना आई। यह मुठभेड़ लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई, जहां दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी AIIMS में भर्ती

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश को एम्स में भर्ती कराया गया है। वह गुरुवार को किचन में गिर गई थीं। उनकी पीठ में चोट लगी है।

हम पहली बार बिहार सरकार का मजबूत हिस्सा बने हैं: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "... आज हम पहली बार बिहार सरकार का मजबूत हिस्सा बने हैं। हमारे 2 विधायक बिहार सरकार में मंत्री की भूमिका में हैं। यह न केवल पार्टी बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है... मैं बिहार की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद के साथ NDA को इतना बड़ा जनादेश मिला है, आने वाले समय में हम बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे..."

जैसलमेर में एयरफोर्स के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

राजस्थान के जैसलमेर में एयरफोर्स के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। तकनीकी खराबी के बाद विमान की आपात लैंडिंग की गई है।

रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन! पहली बार बनाया आरोपी

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने UK के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में फाइल की गई है और PMLA के तहत वाड्रा का बयान इस साल जुलाई में रिकॉर्ड किया गया था।

दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA ने 4 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए ब्लास्ट में शामिल 4 और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 6 हो गई है।

अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज

अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज

पुलिस ने राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की

पुलिस ने राजस्थान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की। वे जयपुर में मुख्यमंत्री के घर के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उनका आरोप था कि हाल के चुनावों में "वोट चोरी", किसानों के मुद्दे और बेरोज़गारी को लेकर प्रदर्शन किया गया।

नेपाल के बारा में लगा कर्फ्यू

नेपाल के बारा में Gen-Z और UML कैडर के बीच तनाव बढ़ने की वजह से कर्फ्यू फिर से लगा दिया गया है। बारा के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के ऑर्डर के मुताबिक, कर्फ्यू रात 8 PM (लोकल टाइम) तक लागू रहेगा।

नीतीश की शपथ के बाद क्या बोले चिराग पासवान

बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "ऐतिहासिक जीत, लोगों ने NDA गठबंधन पर बहुत भरोसा किया है। मेरा मानना ​​है कि यह बिहार के लिए एक नए युग की शुरुआत है और एक विकसित बिहार की नींव रखी जाएगी।"

उम्मीद करते हैं कि उन्हें कोई 'धोखा' न दे: नीतीश की शपथ पर पवन खेड़ा

नीतीश कुमार के 10वीं बार बिहार के CM बनने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम नीतीश कुमार जी को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें कोई 'धोखा' न दे और वे अपना कार्यकाल पूरा कर पाएं।"

दिलीप जायसवाल और विजय चौधरी समेत कई मंत्रियों ने भी ली शपथ

सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के शपथ लेने के बाद कई अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। शपथ ग्रहण समारोह को आप नीचे दिए गए लाइव में देख सकते हैं।

सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है। उन्होंने भी शपथ लेने के बाद पीएम मोदी से हाथ मिलाकर शुभकामनाएं स्वीकार कीं।

एनडीए के दिग्गजों की मौजूदगी में नीतीश कुमार की शपथ

नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। पटना के गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का अभिवादन भी स्वीकार किया।

मंच पर पहुंचे दिग्गज: 5 मिनट के अंदर होगा शपथ ग्रहण

गांधी मैदान में बनाए गए मंच पर नीतीश कुमार के साथ दिग्गजों का जमावड़ा हो चुका है। पीएम मोदी भी मंच पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और आंध्र प्रदेश के मुख्य मंत्री चंद्रबाबू नायडू पंक्ति में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अन्य भाजपा शासित राज्यों के सीएम और एनडीए के सहयोगी दलों के मुखिया भी मौजूद हैं।जिसके बाद नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

मंच पर पहुंचे नीतीश, पीएम मोदी व अमित शाह का इंतजार

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार गांधी मैदान में मंच पर पहुंचे। वे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। मंच पर उनके साथ कई अन्य नेता भी मौजूद हैं। हालांकि, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अभी तक नहीं पहुंचे हैं। दूसरी तरफ गांधी मैदान में समर्थकों का भारी जमावड़ा दिखाई दे रहा है।

शपथ लेने से पहले अमित शाह से मिलने पहुंचे नीतीश

जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए होटल मौर्य पहुंचे। इसके बाद वह गांधी मैदान जाएंगे, जहां वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं।

पटना पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं, जहां गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।

गांधी मैदान के लिए रवाना हुआ नीतीश का काफिला

बिहार की राजधानी पटना का गांधी मैदान नीतीश कुमार की 10वीं ताजपोशी के लिए तैयार हो चुका है। बुधवार को 11.30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होने वाला है। इसके लिए नीतीश कुमार का काफिला सीएम आवास से रवाना हो चुका है।

पटना में लगे नीतीश कुमार के पोस्टर

बिहार की राजधानी पटना में चारों तरफ नीतीश कुमार के पोस्टर और होर्डिंग लगाए हैं। ये तस्वीरें गांधी मैदान के बाहर की हैं, जहां आज बिहार में NDA सरकार का गठन और शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है।

नीतीश कुमार का संभावित मंत्रिमंडल

नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में ये चेहरे शामिल हो सकते हैं।

  1. सम्राट चौधरी, BJP
  2. विजय सिन्हा, BJP
  3. नितिन नवीन, BJP
  4. मंगल पांडे, BJP
  5. श्रेयसी सिंह, BJP
  6. रामकृपाल यादव, BJP
  7. विजेंद्र यादव, JDU
  8. विजय चौधरी, JDU
  9. श्रवण कुमार, JDU
  10. सुनील कुमार, JDU
  11. शीला मंडल, JDU
  12. संजय पासवान, LJPR
  13. संजय कुमार सिंह, LJPR
  14. संतोष मांझी,HAM
  15. स्नेहलता कुशवाहा, RLM

शेख हसीना के एक्सट्रैडिशन पर क्या बोले उनके बेटे सजीब वाजेद

जब बांग्लादेश की PM शेख हसीना के एक्सट्रैडिशन के लिए भारत से रिक्वेस्ट करने के बारे में पूछा गया, तो उनके बेटे सजीब वाजेद ने कहा कि एक्सट्रैडिशन के लिए, ट्रीटी के साथ भी कानून होना चाहिए। सबसे पहले एक लीगल सरकार होनी चाहिए, जो यह सरकार नहीं है। दूसरा, ड्यू प्रोसेस फॉलो किया जाना चाहिए, जो फॉलो नहीं किया गया है। प्रोसेस खुद लीगल होना चाहिए, और बांग्लादेश में प्रोसेस पूरी तरह से गैर-कानूनी था। इसलिए इस बेसिस पर लीगली इंडिया मेरी मां को एक्सट्रैडिट नहीं कर सकता। इंडिया की कोई ऑब्लिगेशन नहीं है।

नीतीश के शपथ समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत

सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने बिहार की राजधानी पटना पहुंचे मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "बिहार के लोगों को इस नई सरकार के बनने पर बधाई। मुझे यकीन है कि बिहार भविष्य में विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनेगा।"

पुलिस एनकाउंटर में मारा गया हरजिंदर सिंह 'हैरी'

पंजाब के अमृतसर में हाल ही में बेल पर रिहा हुए हरजिंदर सिंह उर्फ ​​हैरी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी भाग गया। पुलिस ने दो पिस्टल बरामद कीं, गैंग, ISI, पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी के साथ उसके लिंक की जांच की और पांच गंभीर केस फिर से खोले हैं।

मदरसों की जांच पर ओपी राजभर का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है, "अगर ATS ने नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर मदरसों की जांच की इजाज़त मांगी है, तो सरकार इजाज़त देगी। उन्हें जांच करने का अधिकार है, और नेशनल मुद्दों पर इजाज़त देने का अधिकार सरकार को है। सरकार 1.4 बिलियन आबादी के हितों और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ज़रूर आदेश जारी करेगी।"

गांधी मैदान में होगी नीतीश कुमार की ताजपोशी

बिहार में एनडीए के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज यानी गुरुवार को राजधानी पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार नीतीश कुमार की ताजपोशी होगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बता दें कि जीतन राम मांझी के कुछ महीनों के कार्यकाल को छोड़कर नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार बिहार के सीएम की कुर्सी संभाल रहे हैं।

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ratan Tata Death Anniversary: किस स्कूल में पढ़े थे रतन? जानें नैनो से एयर इंडिया तक के बड़े फैसलों की कहानी

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात

क्या अंबानी तय करते हैं भारत की नीति? मस्क के सवाल पर बढ़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया तीखा जवाब