ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 18 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो सका। जिसके बाद बीजेपी ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रतीक पाण्डेय

Breaking News Today LIVE: लोकसभा में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं हो सका। इसके बाद बीजेपी की महिला सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ कड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी अब इस मुद्दे पर देशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी कर रही है। शुक्रवार को बीजेपी की महिला सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार पर ‘कांग्रेस पार्टी हाय-हाय’ के नारे लगाए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम का संबोधन सुने सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन सुना।

नारी शक्ति वंदन संशोधन हक देने के लिए था

पीएम मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन से जुड़ा यह संशोधन किसी से कुछ छीनने के लिए नहीं था, बल्कि सभी को कुछ देने के उद्देश्य से लाया गया था। जो करीब 40 साल से लंबित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संशोधन के जरिए 2029 के लोकसभा चुनाव तक महिलाओं को उनका हक देने की कोशिश की गई थी।

विपक्ष ने अधिनियम की भ्रूण हत्या की: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने साफ नियत से पवित्र प्रयास किया था लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगियों (विपक्ष) ने अधिनियम की भ्रूण हत्या कर दी।

नारी शक्ति का अपमान किया गया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश की नारी शक्ति का अपमान किया गया। मैं सभी माताओं और बहनों से क्षमा मांगता हूं। कुछ लोगों के लिए देशहित से बढ़कर दलहित

तमिलनाडु में NDA की एंट्री: PM मोदी

कोयंबटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस नई शुरुआत के समय में तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। तमिलनाडु के लोग एक स्पष्ट संदेश दे रहे हैं - एनडीए सत्ता में है, डीएमके सत्ता से बाहर है।

हावड़ा में ममता बनर्जी की पदयात्रा

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टीएमसी उम्मीदवारों के साथ हावड़ा मैदान से पिलखाना तक पदयात्रा निकाली। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पारंपरिक बंगाली पोशाक पहने महिलाओं ने भी पदयात्रा में भाग लिया।

BJP सांसद बांसुरी स्वराज हिरासत में

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह कार्रवाई तब हुई जब वे और अन्य भाजपा नेता संविधान (131वां संशोधन) बिल पास न होने के विरोध में राहुल गांधी के आवास की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में लिया।

नवी मुंबई में एक मालवाहक गोदाम में भीषण आग

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) के निकट उरण के गाव्हान फाटा में एक मालवाहक गोदाम में भीषण आग लगने के बाद घटनास्थल से नवीनतम दृश्य। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत को Z श्रेणी मिली

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा को Z+ श्रेणी से बढ़ाकर Z श्रेणी में कर दिया गया है। निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। श्रवण कुमार को एस्कॉर्ट के साथ Y+ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

धूपगुड़ी में योगी का बयान

पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश जाकर देखिए। आज वहां न कर्फ्यू है, न दंगे। यूपी में सब चंगा है। याद रखिए, उत्तर प्रदेश में न तो 'लव जिहाद' है, न 'लैंड जिहाद'। वहां सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाती, और मस्जिदों की आवाज मस्जिद परिसर से बाहर नहीं जाती।

महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद BJP का विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 के हारने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित

आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।

नासिक में अशोक खरात चौथे मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए

नासिक में अशोक खरात को चौथे मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पांचवें मामले में एसआईटी (SIT) एक बार फिर उसे अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है।

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- भुगतना पड़ेगा

कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा और महिलाओं को जवाब देना होगा। पीएम ने निर्देश दिया कि इस मुद्दे को जन-जन और गांव-गांव तक पहुंचाया जाए।

झारखंड में 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो को मिला अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार ने कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार की ओर से शुक्रवार देर रात जारी अधिसूचना में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस फैसले के तहत 16 जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

जम्मू में ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपी की संपत्ति पर चला बुलडोजर

जम्मू के तहसीलदार परमदीप सिंह ने बताया, “जांच के बाद पता चला कि शियाफुद्दीन सुचेतगढ़ का निवासी है। उसने निक्की तवी इलाके में सरकारी जमीन पर मकान बनाया था। वह ड्रग गतिविधियों में शामिल है... उसी पैसे से बनाई गई इस संपत्ति को हम गिरा रहे हैं, उसने इस जमीन पर अवैध कब्जा भी कर रखा था।

संसद का विशेष सत्र समाप्त, दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यह विशेष सत्र तीन दिन तक चला। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत

गंगोत्री धाम के कपाट कल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ भी हो जाएगा।

राहुल की नीति, नीयत, नाटक सब लोग ने देख लिया: शायना एनसी

शिवसेना नेता शायना एनसी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा, "राहुल गांधी की नीति, नीयत, नाटक सब लोग ने देख लिया ये उनका डिजाइन था जहां वो लोगों को घुमराह करना चाह रहे थे। ये बिल्कुल स्पष्ट है कि विपक्ष महिला विरोधी है आपको शर्म आनी चाहिए क्योंकि ये इतिहास बनने जा रहा था 27 साल हमने लगातार इंतजार किया और आपने क्या किया, आपने सदन में सिर्फ नाटक जताई। नीति, नीयत में आपके खोट है।"

सीएम योगी आज कूच बिहार और जलपाईगुड़ी में करेंगे रैली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 12 बजे कूच बिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी निशीथ प्रमाणिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीमावर्ती इस क्षेत्र में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है और मुख्यमंत्री योगी की सभा को इसी दिशा में एक अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा की ओर रुख करेगा, जहां वे दोपहर 1:20 बजे भाजपा उम्मीदवार नरेश चंद्र राय के पक्ष में जनसभा करेंगे।

पुणे एयरपोर्ट पर IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद असर, कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द

पुणे एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना (IAF) के एक विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक, कई प्रमुख एयरलाइंस की दर्जनों उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।  जानकारी के अनुसार, इंडिगो की 31 आगमन और 34 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई हैं। एयर इंडिया की 3 आगमन और 3 प्रस्थान, स्पाइसजेट की 2 आगमन और 3 प्रस्थान, अकासा एयर की 2 आगमन और 3 प्रस्थान उड़ानें रद्द हुई हैं। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5 आगमन और 5 प्रस्थान उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली की अदालत आज सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले की करेगी सुनवाई

भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले मतदाता सूची में कथित रूप से धोखाधड़ी से नाम दर्ज कराने के संबंध में सोनिया गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर दिल्ली की एक अदालत शनिवार को सुनवाई करने वाली है। याचिकाकर्ता अपनी दलीलें पूरी कर चुका है, जबकि सोनिया गांधी की ओर से प्रस्तुत दलीलें अभी भी निर्णायक नहीं हैं। इससे पहले, 30 मार्च को, राउज एवेन्यू कोर्ट ने आंशिक सुनवाई के बाद मामले को स्थगित कर दिया था और बचाव पक्ष को अपनी दलीलें जारी रखने की अनुमति देने के लिए इसे 18 अप्रैल के लिए निर्धारित किया था।

कोयंबटूर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटक वैन, 9 लोगों की मौत

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में बड़ा हादसा हो गया, जहां वालपराई की पहाड़ियों में एक पर्यटक वैन खतरनाक मोड़ पर संतुलन खोकर खाई में गिर गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, वैन घुमावदार पहाड़ी रास्ते से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

टीएमसी की ओर से जारी वीडियो को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक हुमायूं कबीर ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने टीएमसी द्वारा जारी किए गए अपने वीडियो क्लिप की जांच की मांग की है। उन्होंने हाल ही में अपना अलग राजनीतिक दल बनाया है और विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वीडियो क्लिप में कबीर को एक अज्ञात व्यक्ति से बातचीत करते हुए दिखाया और सुना गया, जिसमें वह आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक वोटों को भाजपा के पक्ष में बांटने के लिए 1000 करोड़ रुपए की डील की बात कर रहे थे।

गुजरात में इस साल पीआईटी एनडीपीएस के तहत 21 गिरफ्तार, कार्रवाई तेज

गुजरात पुलिस ने मादक पदार्थों के मामलों में बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ निवारक हिरासत का इस्तेमाल तेज कर दिया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम अधिनियम, 1988 (पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम) के तहत पांच और व्यक्तियों को गिरफ्तार कर राज्य भर की जेलों में भेज दिया गया है। इस नवीनतम कार्रवाई के साथ, 2026 के पहले चार महीनों में पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 21 हो गई है।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा