लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)  
देश

आज की ताजा खबर : एयर इंडिया ने 12 जून से 17 जून के बीच बोइंग 787 वाली 66 उड़ानें की रद्द

कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट नंबर 6E2706 में  बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।

यतीश श्रीवास्तव

आज की ताजा खबर LIVE : अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आतंकी खतरे को नाकाम करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट नंबर 6E2706 में  बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

एयर इंडिया ने 12 जून से 17 जून के बीच बोइंग 787 वाली 66 उड़ानें की रद्द

एयर इंडिया ने 12 जून से 17 जून के बीच बोइंग 787 से संचालित होने वाली 66 उड़ानें रद्द कर दी हैं: डीजीसीए

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने की तीन ग्रामीणों की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बड़ी घटना हुई है। यहां नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की गला घोंटकर हत्या कर दी है।

अमरनाथ यात्रा में नहीं होगा हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस साल की अमरनाथ यात्रा में हेलीकॉप्टर का उपयोग नहीं होगा।

एयर इंडिया की 4 और उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ानें रद्द कर दीं।

ठाणे की दरगाह गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ठाणे दरगाह को गिराने पर 7 दिन की रोक लगा दी है। जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की बेंच ने ये फैसला सुनाया।

अमरनाथ यात्रा मार्ग 1 जुलाई से 10 अगस्त तक नो-फ्लाई जोन घोषित

अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी भी तरह के आतंकी खतरे को नाकाम करने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 10 अगस्त तक यात्रा मार्ग को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।

पेट के इंफेक्शन से उबर रही हैं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी , जिन्हें रविवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पेट के इंफेक्शन से उबर रही हैं और उन्हें निगरानी में रखा गया है, अस्पताल के अध्यक्ष ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और अन्य अधिकारी विदेश मामलों पर संसदीय स्थायी समिति की बैठक के लिए पहुंचे हैं।

नागपुरः दवा कंपनी की यूनिट में धमाका, 1 मौत, 6 घायल

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर में दवा कंपनी की एक यूनिट में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हुए हैं।

कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की सूचना पर उठाया गया कदम

कोच्चि से दिल्ली जा रही फ्लाइट की नागपुर में आज इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट नंबर 6E2706 में  बम की धमकी मिलने के बाद प्लेन को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले आज सुबह ही एयर इंडिया की फ्लाइट की भी कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

जी-7 शिखर सम्मेलन से लौटने पर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से उनके लौटने का निश्चित रूप से इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर की बात का कोई लेना-देना नहीं है। यह उससे कहीं ज्यादा बड़ी बात है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अचानक जी-7 समिट से लौटने के बाद से चर्चा का बाजार गर्म हो गया है।

तेहरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी, सुरक्षित स्थान पर जाएं

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध काफी गंभीर हो गया है। तेहरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। सभी भारतीयों से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। भारतीयों को देश वापस लाने के लिए भी सरकार की ओर से तैयारी की जा रही है।

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू, आर्मीनिया बॉर्डर से पहले जत्थे में 100 लोग निकाले जाएंगे

इजरायल और ईरान के बीच युद्ध संघर्ष गहराने पर हालात काफी गंभीर हो गए हैं। दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। कल हुए हमले में दो कश्मीरी भी घायल हो गए थे। ऐसे में भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों की वतन वापसी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आर्मीनिया बॉर्डर से 100 लोगों के पहले जत्थे को निकाले जाने की तैयारी की गई है।

G7 समिट नहीं हो सकेगी ट्रंप और पीएम मोदी की मुलाकात, मिडिल ईस्ट में तनाव पर वापस लौटे US प्रेसिडेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा में G7 समिट में शामिल होने के लिए गए हैंं। इस बैठक में शामिल होने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी गए थे, लेकिन अब मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते उनको वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में  G7 समिट अब पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात नहीं हो सकेगी।

एयर इंडिया की फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रहा था विमान

आज सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को प्लेन से बाहर निकाला गया। फ्लाइट की जांच के बाद प्लेन उड़ान भरेगा। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से आए दिन एयर इंडिया की फ्लाइट में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

पहलगाम हमले के बाद आज फिर से खुलेंगे बंद किए गए पर्यटन स्थल

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में कई पर्यटन स्थल बंद कर दिए गए थे। इन स्थलों पर फोर्स भी तैनात कर दी गई थी। आज से फिर इन पर्यटन स्थलों को खोला जा रहा है। कश्मीर में देश के साथ विदेशी सैलानियों की भीड़ भी फिर से आनी शुरू हो गई है। सुरक्षा के बीच पर्यटकों के लिए इन स्थलों को खोला जा रहा है।

कनाडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कनाडा पहुंचे हैं। यहां उनका कैलगरी स्थित एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पीएम मोदी अल्बर्टा के कनानैस्किस में 51वें G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह लगातार छठी बार जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाक ने ईरान से हवाई और जमीन संपर्क मार्ग किया बंद

इजरायल के साथ ईरान के बीच युद्ध संघर्ष के दौरान दोनों तरफ से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान ने ईरान के साथ हवाई और जमीनी मार्ग को बंद कर दिया है। आज भी तेहरान में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान