आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आज विधानसभा घेरेंगे। सुप्रिया सुले अपने 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी। कांग्रेस ने सांसदों को 3 लाइन व्हिप जारी किया।

प्रिया जैस, अर्पित शुक्ला

झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं।

सावन के दूसरे सोमवार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

देशभर में सावन सोमवार के दूसरे सोमवार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अयोध्या में सावन के पवित्र महीने के दूसरे सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नागेश्वरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

सुप्रिया सुले समेत NCP-SP के सभी सांसद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

NCP-SP की कार्यकारी अध्यक्ष और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले आज सुबह 11:00 बजे अपनी पार्टी के सभी 8 सांसदों के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।

मध्य प्रदेश: धार के पास भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत

मध्य प्रदेश में रविवार को धार-उज्जैन-पेटलावद फोरलेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास एक वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में गुजरात के गोधरा और पंचमहल जिलों के छह युवकों की मौत हो गई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वे लंबी उम्र और बेहतरीन स्वास्थ्य का आनंद लें।"

संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं की 10 बजे होगी बैठक

सदन में रणनीति तय करने के लिए आज सुबह 10 बजे संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी।

IMD: राजस्थान में 10 और 11 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है, इसके साथ ही कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। राजस्थान में मानसून सक्रिय है और सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है जबकि 24 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

तमिलनाडु विधानसभा में DMK और AIADMK दोनों दलों का TVK को समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा में, DMK और AIADMK दोनों दलों के विधायक राज्य के कार्यक्रमों में 'तमिल थाई वाज़्थु' गाना अनिवार्य करने वाले TVK सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया।

झारखंड में विरोध प्रदर्शन की शुरुआत

झारखंड में आज राज्य विधानसभा तक मार्च करने के आह्वान के बाद, रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से छात्र नेता और अन्य प्रदर्शनकारी रवाना हुए।

हेमंत सोरेन के आवास के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन

रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

रांची विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

पिछले 9 दिनों से मुख्य विरोध स्थल, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में भूख हड़ताल के बाद देवेंद्र नाथ महतो विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के 'विधानसभा घेराव' मार्च में आगे बढ़ रहे है।

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्ग प्रतिभागियों के साथ जुलूस को हरी झंडी दिखाने से पहले रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की।

रांची में वॉटर कैनन के सामने नाचते रहे छात्र

रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, फिर भी वे नाचते-गाते हुए अपना 'विधानसभा घेराव' मार्च जारी रखे हुए हैं।

रांची में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र प्रदर्शनकारी विक्रम कुमार ने कहा, "हेमंत सोरेन जी, आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। हम शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे। हमने कोई गाली-गलौज भी नहीं की थी। अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। यह ठीक नहीं है।"

 रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र

रांची में विरोध प्रदर्शन में पुलिस ने लाठीचार्ज और वॉटर कैनन से छात्रों को भगाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस दौरान रांची में विरोध कर रहे छात्र अपना आंदोलन जारी रखते हुए राष्ट्रगान गा रहे हैं।

छात्र और युवाओं पर जो लाठी चली है, इस पर जवाब दें:अखिलेश यादव

संसद में चर्चा के लिए सरकार की तैयारी पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा," विपक्ष पहले दिन से चाह रही है कि छात्र मामलों पर गृह मंत्री का बयान आ जाए। लेकिन सरकार तैयार नहीं है जब दो दिन बचे हैं और अभी भी सरकार के पास समय है कि दोनों (चंदा चोरी और छात्र आंदोलन) विषय पर चर्चा करें। ये सामान्य बात नहीं कि प्रभु राम जी के चढ़ावे की चोरी हो जाए। करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है आखिरकार इस पर कौन जवाब देगा?....छात्र और युवाओं पर जो लाठी चली है इस पर भी जवाब दें।'

रांची में भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

रांची (झारखंड) में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन | 'विधानसभा घेराव' मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच फिर झड़प हुई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

सरकार से आगे कोई बातचीत नहीं: देवेंद्र नाथ महतो

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार और छात्रों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने साफ कहा कि अब सरकार से आगे कोई बातचीत नहीं होगी और सरकार को छात्रों की मांगों पर फैसला लेना होगा।

देवेंद्र महतो ने कहा कि यह आंदोलन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है।

झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई गई है। इसके झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर तक महसूस किए गए। तेज झटकों के बाद बड़ी संख्या में लोग घबराकर अपने घरों, दफ्तरों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए।

विधानसभा से भगाए गए प्रदर्शनकारी

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ सोमवार को करीब दस घंटे तक चले विधानसभा घेराव के बाद पुलिस ने शाम सात बजे विधानसभा की चहारदीवारी के बाहर की सड़क को खाली करा दिया। पुलिस ने विधानसभा के गेट के सामने डटे छात्रों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं सड़क पर लेट गए और हटने से इनकार किया।

कोलंबिया में भीषण भूकंप से अब तक 47 लोगों की मौत

 दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के चलते अब तक 47 लोगों की मौत की खबर है, जबकि सैकड़ों लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। तेज झटकों के बाद दहशत में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई इमारतों को खाली भी कराया गया है।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हुई

डिज़ास्टर रिपोर्टिंग एंड इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) असम के बुलेटिन के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते