Breaking News Today: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर रामभक्तों का गुस्सा चरम पर है। वहीं, देश के विपक्षी दलों के साथ-साथ बीजेपी और एनडीए के कई नेताओं ने भी राम मंदिर ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ अब पुलिस और प्रशासन भी आक्रमक हो चुका है। इसी कड़ी में आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर और गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मामले के आरोपियों में से एक लवकुश मिश्रा के घर अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची है और सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। उसके सहादतगंज में बन रहे नए घर का टीम ने सर्वे किया और परिवारवालों से पूछताछ की।
SIT टीम जांच के लिए राम जन्मभूमि मंदिर पहुंची।
सरकार 'यूजरनेम' फीचर की जांच का दायरा बढ़ा रही है। कल व्हाट्सएप को नोटिस भेजने के बाद, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय (MeitY) ने अब टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस भेजे हैं। दोनों प्लेटफॉर्म से उनके 'यूजरनेम' फीचर और किसी और का रूप धरने इंपर्सनेशन व गलत इस्तेमाल से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
उत्तर प्रदेश में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के मौके पर आज बीजेपी कार्यकर्ताओं का जिला-स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मकसद पार्टी संगठन को मजबूत करना है।
कोर्ट के आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए यूपीटीईटी (UPTET) परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है। इसी आदेश के अनुपालन में प्रदेशभर में आयोजित हो रही यूपीटीईटी परीक्षा में बड़ी संख्या में सेवा में कार्यरत शिक्षक भी अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा देते नजर आए। गाजीपुर जनपद में भी यह तस्वीर देखने को मिली, जहां नियमित अभ्यर्थियों के साथ सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षा में शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने कहा, उत्तर प्रदेश एक मात्र राज्य होगा, जहां 7 वर्षों में बिजली की दरों में एक पैसे की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले 7 वर्ष से बिजली की दरें यथावत हैं। मैं उत्तर प्रदेश की बिजली की व्यवस्था की प्रशंसा करता हूं।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह तय था कि विकसित भारत G-RAM-G योजना को देशभर में लागू किया जाएगा। जिस तरीके से मनरेगा को भ्रष्टाचार का एक अड्डा बना दिया गया था। इन चीजों को खत्म करने की सोच के साथ और सही मायनों में जो लाभार्थी हैं उनको इस योजना से जोड़कर इसका उन्हें लाभ मिले, इसके लिए इसमें कई प्रावधान तैयार किए गए ताकि मजदूर वर्ग को सम्मान के साथ उनको कार्य करने की व्यवस्था तैयार करके दी जाए।
कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान ने गैंगस्टर शुभम लोनकर से जान से मारने की धमकी मिलने पर कहा, मेरे नगरसेवक को कॉल आई कि अगर उसने पैसे नहीं पहुंचाए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। अब तो पैसे लेने के बाद भी मारेंगे क्योंकि वह बार बार मीडिया के सामने आता है। धमकी देने वाला शुभम लोनकर है जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।
कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा, महापौर के दौरे के बाद भी स्थिति नहीं बदली। पहले भी दौरे हुए, सफाई देखी गई, निगरानी की गई, लेकिन उसकी मॉनिटरिंग का क्या नतीजा निकला, हमने देख लिया। एक दिन की बारिश में ही मुंबई ठप हो गई। अब केवल दौरा करने से कुछ नहीं होगा। तुरंत डिजास्टर रूम में बैठकर जो गलतियां हुई हैं, उन्हें सुधारना पड़ेगा। बारिश के अभी चार महीने बाकी हैं। आने वाले दिनों में मुंबईकरों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मुंबई महानगरपालिका को तुरंत डिजास्टर रूम सक्रिय कर अधूरे और बाकी बचे कामों को पूरा करना चाहिए।
ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC के साथ मतभेदों के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रता बनर्जी की ECI से मुलाकात पर TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा, हम असली त्रिणमूल हैं। वे(रिताब्रता बनर्जी की TMC) अवैध हैं। यह भाजपा प्रायोजित राजनीति है। भाजपा, ममता दीदी से डरती है। बंगाल के सभी मजदूर और कार्यकर्ता ममता दीदी के साथ हैं।
बेंगलुरु स्थित इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने एहतियातन इसरो मुख्यालय को खाली करा दिया है। साथ ही सर्च अभियान चला रही है।
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत है। ऑल कश्मीर होलसेल एंड रिटेल मटन डीलर्स की हड़ताल है, जो 23 जून 2026 से जारी है। एसोसिएशन का कहना है ट्रक पंजाब के शंभू बॉर्डर और माधोपुर चेकपोस्ट से गुजरते हैं, तो वहां स्थानीय अधिकारी उनसे 20 से 25 हजार रुपये प्रति ट्रक की अवैध वसूली करते हैं।
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने महुआ मोइत्रा पर हुए हमले को लेकर कहा, अगर एक निर्वाचित सांसद अपने इलाके में नहीं जा सकता, उस पर हमला होता है और पुलिस खड़े होकर देखती रहती है, ऐसा नहीं होना चाहिए। स्पीकर को इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।
इंडिया-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले साल भारत की GDP ग्रोथ 7.7% रही थी। हम हर क्षेत्र को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल रहे हैं। आज मैंने और जापान की प्रधानमंत्री ने अपनी साझेदारी को अधिक गतिशील और गहरा करने का निर्णय लिया है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि TMC तो भ्रष्टाचार की पार्टी है, कटमनी की पार्टी है इसलिए सत्ता से बाहर होने के बाद TMC पार्टी में गड़बड़ी होना स्वाभाविक है। TMC की जो हालत है, बहुत गंभीर है और यह पार्टी भविष्य में नहीं रहेगी।
बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी मामले में IPS राजेश कुमार शर्मा के तबादले पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, सही तरीके से सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो रही है। यही सच्चाई है। मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना कोई भी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं करता। किसी वरिष्ठ अधिकारी ने ही संदेश भेजा होगा, और उसके बाद ही एनकाउंटर हुआ।
TMC सांसद सागरिका घोष ने कहा कि देश के सामने खुलासा हुआ है कि चुनाव आयोग को भाजपा चला रही है। खासकर गृहमंत्री अमित शाह चला रहे हैं। चुनाव आयोग के अपने नियम के अनुसार केवल एक राजनीतिक पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधि चुनाव आयोग के फुल बेंच के साथ मुलाकात कर सकते हैं। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि ही चुनाव आयोग को चिट्ठी दे सकते हैं कि फुल बेंच के साथ मुलाकात करें।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने उनके नेतृत्व में TMC के 10 विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा चुनाव आयोग से मुलाकात करने पर कहा कि हम लोगों की 22 तारीख को बैठक हुई और उसके बाद हमने 23 तारीख को चुनाव आयोग को चिट्ठी भेजकर उनकी पूरी बेंच से मिलने का अनुरोध किया था। हम चुनाव आयोग का शुक्रिया करते हैं कि उन्होंने लंबे समय तक हमारी बात को सुना है। उन्होंने कहा है कि सब कुछ जांचने के बाद वे हमसे संपर्क करेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (CoAS), जनरल धीरज सेठ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ बुलड़ोजर और गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले के आरोपियों में से एक लवकुश मिश्रा के घर अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची है और सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता अशोक वाजपेयी ने अयोध्या के श्री राम मंदिर के कथित दान चोरी मामले पर कहा कि आज जो विपक्ष के नेता राम मंदिर को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं, इससे पहले ये सब कहां सोए हुए थे? उन्होंने राम मंदिर बनने के रास्ते में तमाम रोड़े अटकाए, राम मंदिर बनने के बाद आज तक राम लला के दर्शन करना उन्हें उचित नहीं लगा। जो अयोध्या से नफरत करते थे, राम मंदिर में एक भी बार दर्शन करने नहीं गए, आज उनके मन एकाएक राम मंदिर के प्रति अनुराग जाग गया है।
नितिन नवीन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि रेवंत रेड्डी विधानसभा चुनाव में बिहार आए थे। जनता ने इनका ऐसे सूपड़ा साफ किया। नितिन नवीन विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। भाजपा जो बोलती है वो धरातल पर लागू होता है। आने वाले समय में रेवंत रेड्डी का भी सफाया होगा। वहां से उनकी सरकार का भी सफाया होगा...उनको ये शब्द वापस लेना चाहिए।
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले पर कहा कि मामला अत्यंत ही गंभीर है और संवेदनशील है। इस पर जिस प्रकार की राजनीति विपक्ष के द्वारा की जा रही है वो दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। SIR हो, FIR हो, गिरफ्तारी हो या जांच हो सरकार ने इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित की है। कानून की सर्वोच्चता हमारी प्रतिबद्धता है... जनता, राम भक्त और देश के लोग आपके पाखंड को देख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में UP TET 2026 परीक्षा के प्रश्न-पत्र कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा केंद्रों के लिए भेजे जा रहे हैं।
दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में गुरुवार की सुबह एक लेबर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। समय रहते कैंप में मौजूद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग के कारणों का अभी पता लगया जा रहा है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर जलभराव देखा गया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने VB -GRAM G योजना को लागू करने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।
राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वीडियो फिरोज शाह रोड से है।
मुंबई शहर में भारी बारिश के बाद कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के बाद ठाणे के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।