ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 02 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। देशभर के 28 हजार से अधिक केंद्रों पर एक करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े और नशामुक्त भारत की शपथ ली।

प्रिया सिंह

Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम देशभर के 28,000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। एक करोड़ से अधिक युवाओं ने अभियान से जुड़कर नशामुक्त भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक गुरु, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

संसद में दो बील पास हो गई और अभी FCRA बिल भी आएगी: बृजलाल

भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा संसद की कार्यवाही चलेगी। हम लोगों ने दो बिल पास करा लिया है और कुछ और बिल भी आएंगे जिसमें FCRA बिल भी है। ये सभी बिल पास होंगे, इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, बच्चों पर कोई अत्याचार नहीं हुआ। बच्चों के नाम पर उस प्रदर्शन में आपराधिक तत्व थे। हमारे 128 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, जिसमें IPS अधिकारी भी हैं। इन लोगों की बात कोई नहीं करने वाला। मैं हमारी फोर्स को बधाई देता हूं कि वे उन लोगों के उकसावे में नहीं आए। वे लोग तो चाहते थे कि पुलिस फायरिंग कर दे और कुछ लोगों की मृत्यु हो जिसके बाद पूरे देश में आग लगा दी जाए। बंगाल में कुछ आतंकवादी पकड़े भी गए हैं, उनका प्लान था कि पुलिस की वर्दी पहनकर कुछ छात्रों को मार दिया जाए ताकि पूरे देश में अस्थिरता पैदा हो। हम छात्रों के साथ हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन जो आपराधिक तत्व हैं, उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।

अयोध्या के साधु-संतों ने पप्पू यादव के विरोध में किया हवन पूजन

संसद भवन परिसर में पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं द्वारा राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में अयोध्या के साधु-संतों ने क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में सामूहिक हवन-पूजन किया।

NEET परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को ढेर सारी शुभकामनाएँ: विष्णु देव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा आज प्रयास विद्यालय के जो हमारे होनहार बच्चे हैं, जो NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पास हुए हैं, उनसे आज वार्तालाप हुई। बहुत अच्छी बात चीत हुई। सौभाग्य का विषय है कि हमारी बेटियों की संख्या ज्यादा है। ज्यादा संख्या में हमारी बेटियों ने नीट परीक्षा पास की है। पिछले दिनों एकलव्य विद्यालय के जो नीट उत्तीर्ण बच्चे थे, उनमें भी बेटियों की संख्या ज्यादा थी। सभी को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएँ। वे अच्छे डॉक्टर बनें, उनके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं। इनके कुछ सुझाव भी आए हैं। सरकार अच्छे से अच्छा प्रयास करेगी।

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अल्पसंख्यक मोर्चा (देहरादून महानगर इकाई) द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में भाग लिया।

सीएम योगी में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा व्हिप ग्रुप की बैठक की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा व्हिप ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की।

परीक्षार्थी के भेष में पैसे लेकर लोग नकल करके परीक्षा देते थे: दिनेश शर्मा

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ये तो बहुत हास्यास्पद है। 2012 से 2017 के कार्यकाल के बारे में आप किसी से भी पूछेंगे तो वो बताएगा कि शिक्षा के मामले में वे काला काल रहा। खुले आम नकल होती थी, पर्चे आउट होते थे, परीक्षार्थी के भेष में पैसे लेकर लोग नकल करके परीक्षा देते थे, नकल सामग्री ट्रकों में भरकर जाती थी। सुधार का यदि कोई कार्यकाल रहा तो वो भाजपा की सरकार में रहा। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई। पाठ्यक्रम का पूरा परिवर्तन कर दिया गया, प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल लाया गया। तमाम ऐसी चीजें रहीं, जिससे भाजपा का कार्यकाल शिक्षा के मामले में सर्वोच्च बना। मुझे हंसी आती है इस बात पर क्योंकि लोग समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की डिग्री का कोई मूल्य नहीं समझते थे। ये उल्टा बयान है और समाजवादी पार्टी को अपने खराब शैक्षिक कार्यकाल के लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

भाजपा के अहंकार को हराने पर दतिया के जनता को धन्यवाद: जीतू पटवारी

दतिया उपचुनाव पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा दतिया की जनता को बहुत धन्यवाद देते हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश की राजनीति को बदलने की बुनियाद रखी है। उन्होंने भाजपा के अहंकार को हरा दिया है।

हमारी संस्कृति में रामायण व राम लीला की परंपरा रही है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा मैं अपने सभी विधायकों का और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज हमें हमारी संस्कृति की जो रामायण व राम लीला की परंपरा रही है, उसमें भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करने का अवसर मिला। हमारे जो दो कलाकार, जो इस समय प्रभु श्री राम और भगवान हनुमान के रूप में मौजूद हैं, मैं दोनों का सम्मान करता हूं और 51-51 हजार रुपये दोनों को देता हूं।

विपक्ष हंगामा और सदन में व्यवधान डालने की कोशिश करता है: कपिल देव

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 3 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र की शुरू होने पर कहा, मानसून सत्र है, तैयारी है, सरकार की तैयारी है। विपक्ष हंगामा करता है, सदन का बहिष्कार करता है या व्यवधान डालने की कोशिश करता है, तो इसका मतलब है कि सवालों से भाग रहे हैं। आपके पास करने के लिए कोई सवाल नहीं है। यदि आपके पास कोई प्रश्न हैं, तो करिए। हंगामा मत कीजिए, उसका हम जवाब देगें। लेकिन यदि आप हंगामा करते हैं, बहिष्कार करते हैं या बार-बार व्यवधान डालते है, तो इसका मतलब है कि आपके पास चर्चा करने का कोई विषय नहीं है।

राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे: अध्यक्ष अजय

8 अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, देखिए, ये पूरी तरीके से राहुल जी का ये तीसरा छात्रों की जुट का कार्यक्रम है। इसमें पूरे हमारे नवजवान, हमारे साथी, हमारे भाई-बहनें सब लोग रहेंगे। इसमें पूरी ताकत के साथ 8 तारीख को ये पूरे देश का सबसे बड़ा छात्रों की जुट का कार्यक्रम होने जा रहा है और पूरे केपी ग्राउंड को और पूरे इलाहाबाद की एक-एक सड़क, गली को लोग भरेंगे।

अग्निमिता पॅाल ने सिलीगुड़ी में नगर निकायों के साथ समीक्षा बैठक की

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सिलीगुड़ी नगर निगम में उत्तर बंगाल के पांच जिलों के नगर निकायों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

दूसरे दल के आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं: पंकज चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अन्य दलों के कई नेता व कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा सबसे पहले तो मैं सभी दूसरे दल के आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। खासकर हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन पुष्पा देवी और उनके पति श्रीपाल सिंह, जो हापुड़ से बसपा के पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे हैं, उन्होंने भाजपा में अपनी आस्था व्यक्त की है। मैं उनका स्वागत करता हूं। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हमारा परिवार और बढ़ेगा और आगामी समय में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

सदन में चढ़ावा चोरी के विषय पर चर्चा करेंगे: आराधना मिश्रा

विधानसभा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा ने सर्वदलीय बैठक पर कहासर्वदलीय बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय था कि सदन की समय अवधि बढ़ाई जाए। हम सदन में चर्चा करेंगे, सरकार की जवाबदेही तय करेंगे। हमने मांग की है कि सत्र की अवधि बढ़ाई जाए। बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, छात्रों पर लाठीचार्ज, चढ़ावा चोरी के विषय पर हम चर्चा करेंगे।

मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं: पप्पू यादव

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा क्या मुझे भगवा पहनने का अधिकार नहीं है। FIR से राहुल गांधी कभी नहीं डरे, प्रियंका गांधी कभी नहीं डरी, फिर पप्पू यादव कैसे डर जाए। सनातन और भगवान के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ सनातन और भारत के लोगों की आस्था की रक्षा करने के लिए अगर पप्पू यादव को मरना होगा, मैं हर दिन कफन बांधकर निकलता हूं।

विपक्ष का काम ही है हंगामा करना,शोर मचाना: कपिल देव

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा विपक्ष का काम ही है हंगामा करना, शोर मचाना। जिन लोगों ने गड़बड़ की है उनपर कार्रवाई की है, वो जेल गए हैं। कार्रवाई हो रही है। उसके बावजूद विपक्ष शोर मचाए तो उसका जवाब दिया जाएगा।

रोहिणी मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में मुठभेड़ के बाद दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार, स्पेशल स्टाफ और कंझावला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, दो अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस और छह राउंड बरामद किए गए। दोनों आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में पहले से वांछित बताए गए हैं।

बाल हृदय योजना से 574 बच्चों का इलाज: निशांत कुमार

पटना में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मेदांता अस्पताल में आयोजित बाल हृदय जांच शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाल हृदय योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुई थी। इस योजना के तहत अब तक मेदांता अस्पताल में 574 बच्चों का सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

नशा मुक्त भारत ही विकसित भारत की नींव: पीयूष गोयल

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ का समर्थन करते हुए कहा कि नशामुक्त भारत ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के युवा नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाएंगे। गोयल ने कहा कि उत्तर मुंबई में इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

चंबा में 591 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के चंबा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 591 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का काम अगले दो से तीन महीनों में शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंबा में 175 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है। इसके अलावा 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई पार्किंग सुविधा का भी लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव: गुलाब चंद कटारिया

चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान एक जनआंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय और ‘MY भारत’ के प्रयासों से देशभर के युवाओं को प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ा जा रहा है। कटारिया ने जोर देकर कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर सकते हैं और इस परिवर्तन का नेतृत्व देश का युवा करेगा।

रणदीप हुड्डा बोले- असम को राहत के लिए मिलकर मदद करनी होगी

असम के शिवसागर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा कि यदि बाढ़ का पानी लंबे समय तक बना रहा तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘ग्लोबल सिखों’ की टीम प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है। हुड्डा ने कहा कि स्थानीय लोग एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं और असम के लोग मजबूत हैं, लेकिन इस आपदा से उबरने के लिए व्यापक सहयोग और राहत प्रयासों की आवश्यकता होगी।

परिसीमन पर कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा: मणिकम टैगोर

चेन्नई में तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने कहा कि परिसीमन का मुद्दा राज्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के सभी 40 सांसद पहले भी इसके विरोध में मतदान कर चुके हैं और आगे भी अपना विरोध जारी रखेंगे। टैगोर ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

फारूक अब्दुल्ला ने सुरक्षा हालात पर उठाए सवाल

अनंतनाग में नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने हालिया हिंसक घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी और मजदूर भी हमलों में शहीद हुए हैं, ऐसे में पहले यह स्पष्ट होना चाहिए कि हमलावर कौन हैं। अब्दुल्ला ने आतंकवाद खत्म होने के दावों और सीमा सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए।

हरजिंदर कौर ने सिल्वर जीतकर बढ़ाया भारत का मान

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 69 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली भारतीय खिलाड़ी हरजिंदर कौर ने अपनी उपलब्धि पर गर्व जताया। दिल्ली पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतना उनके लिए सम्मान की बात है। हरजिंदर की सफलता ने भारतीय वेटलिफ्टिंग को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई है।

ज्ञानेश्वरी यादव बोलीं- सिल्वर जीतकर बेहद खुश हूं

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव ने अपनी खुशी जाहिर की। दिल्ली पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का स्नेह और सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है।

रणदीप हुड्डा ने असम बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने असम के शिवसागर जिले के निमाइजन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। लगातार बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है, जहां प्रशासन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।

गुवाहाटी में तेज बारिश, कई इलाकों में बदला मौसम

असम की राजधानी गुवाहाटी में तेज बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। शहर के कई हिस्सों में हुई वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि कुछ निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

परिसीमन पर शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला

दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि परिसीमन को लेकर कोई विवाद नहीं है, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती है। हुसैन ने आरोप लगाया कि उत्तर और दक्षिण भारत के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के हितों से समझौता नहीं करेगी।

PM मोदी बोले- नशा मुक्त अभियान राष्ट्र निर्माण का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि यह अभियान व्यक्ति, परिवार, समाज और पूरे देश के हित में है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

PM मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर आयोजित इस कार्यक्रम में एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया और नशामुक्त भारत की शपथ ली। कार्यक्रम में कई आध्यात्मिक गुरु, मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा 125 से अधिक सामाजिक, शैक्षणिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

CM मोहन यादव ने पं. रविशंकर शुक्ला को किया नमन

भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सिंचाई, उद्योग और प्रशासनिक सुधारों में उनके फैसलों ने आधुनिक मध्य प्रदेश की मजबूत नींव रखी। साथ ही भोपाल को राजधानी बनाने का उनका निर्णय प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ।

CM भजनलाल शर्मा ने नारी शक्ति रैली को दिखाई हरी झंडी

उदयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘नारी शक्ति रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश देना है।

परिसीमन पर राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार

पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिसीमन देश की आवश्यकता है और सभी राज्यों के हितों को ध्यान में रखकर यह विधेयक पारित किया जाना चाहिए।

बांदीपोरा में भारी बारिश, नालों का जलस्तर बढ़ा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में लगातार बारिश से नालों और जलधाराओं का जलस्तर बढ़ गया है। कई इलाकों में गंदे पानी के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने और बारिश की संभावना जताते हुए नदी-नालों के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

STF के दावे पर अग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर निशाना

बागडोगरा में पश्चिम बंगाल एसटीएफ के दावे पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलनों की आड़ में आतंकवादी तत्वों को जगह नहीं दी जाएगी और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा।

यूपी में पर्यटन बढ़ाने को ‘द राइडर्स चैप्टर’ की शुरुआत

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मंत्री जयवीर सिंह ने ‘द राइडर्स चैप्टर’ बाइक राइड की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य राज्य के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाना और लोगों में उनके प्रति आकर्षण बढ़ाना है।

राजौरी-पुंछ हाईवे से मलबा हटाने में जुटा BRO

जम्मू-कश्मीर में 19 जुलाई की अचानक आई बाढ़ के बाद राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर हुए भूस्खलन का मलबा हटाने का काम जारी है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) युद्ध स्तर पर सड़क बहाल कर यातायात सामान्य करने में जुटा है।

केरल में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में जलभराव

केरल में लगातार हो रही भारी बारिश से कन्नूर, मलप्पुरम और कोझिकोड के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। चलियार नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

असम में किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या, हाईवे जाम

असम के हैलाकांडी में 15 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने न्याय की मांग करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-6 जाम कर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने PBG सोल्जरथॉन को दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन से PBG सोल्जरथॉन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य सैनिकों में फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को प्रेरित करना है।

कॉमनवेल्थ में भारत के प्रदर्शन पर मंत्री दिलीप घोष ने जताया गर्व

कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया योजना के माध्यम से गांव-गांव से प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दिख रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए इसे देश की खेल प्रगति का प्रमाण बताया।

भजन लाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक में लोगों से किया संवाद

उदयपुर के बीड़ा गांव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मॉर्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की और क्षेत्र के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री का यह दौरा लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की पहल का हिस्सा माना जा रहा है।

दिल्ली हाई कोर्ट में 138 जजों का तबादला, NEET जज भी शामिल

दिल्ली हाई कोर्ट में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 138 न्यायाधीशों का तबादला किया गया है। इस सूची में NEET से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश का नाम भी शामिल है। हाई कोर्ट की ओर से जारी इस तबादला आदेश के बाद विभिन्न पीठों के कार्यों और मामलों के आवंटन में बदलाव देखने को मिलेगा।

आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर जवाबदेही और माफी की मांग की

मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार और जवाबदेही के मुद्दे उठाते हुए कहा कि जिस विषय पर भाजपा राजनीति करती है, उस पर उसे जवाब भी देना चाहिए। उन्होंने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगनी चाहिए। ठाकरे ने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और युवाओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने की भी मांग की।

अबूझमाड़ में बाढ़ का कहर, 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। इस आपदा में 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि दो लड़कियों की मौत हो गई। राज्य सरकार में मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि लगातार हुई अत्यधिक वर्षा से बादल फटने जैसी स्थिति बनी, जिससे बाढ़ आई। प्रशासन प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने, पुनर्वास और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।

मनसुख मंडाविया ने NCC साइक्लोथॉन 2026 को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और भाजपा सांसद संजय सेठ ने NCC साइक्लोथॉन 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने प्रतिभागियों के साथ साइकिल चलाकर युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NCC कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइक्लोथॉन का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना है।

CJP प्रमुख ने छात्रों पर कार्रवाई को लेकर PM से माफ़ी की मांग की

छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफ़ी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि घायल छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने चाहिए। दिपके ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकियों के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके ये बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गए हैं।

दिल्ली में देर रात 2.9 तीव्रता का भूकंप, लोग घरों से निकले

देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिले में देर रात रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरी जिला था और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झटके महसूस होते ही कई लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्मिक जोन-4 में स्थित दिल्ली-एनसीआर के नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइनें होने के कारण यहां समय-समय पर हल्के भूकंप आते रहते हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर