आज का मौसम जाने कैसा रहेगा सोर्स-AI
देश

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert Delhi NCR UP Bihar: 29 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और बंगाल समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट से मिलेगी गर्मी से राहत। पूरी रिपोर्ट।

करुणा नंद शाहवाल

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है और कई राज्यों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 29 सितंबर 2026 के लिए नया अपडेट जारी करते हुए दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के असर से उत्तर से लेकर पूर्वी भारत तक मानसूनी हलचल बनी हुई है।

दिल्ली-NCR में आज भी छाए रहेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।

वहीं, दुर्गा पूजा के त्योहार से पहले पश्चिम बंगाल में 4 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में भी कल गर्जना के साथ बौछारें पड़ने के आसार जताए गए हैं।

पश्चिम बंगाल में 4 अक्टूबर तक बारिश का दौर

बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के चलते पश्चिम बंगाल के मौसम पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सिस्टम का सीधा असर राज्य पर ज्यादा नहीं रहने की संभावना है, लेकिन इसके आगे बढ़ने से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में कई जगह बरसेंगे बादल

नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में सुबह से बारिश दर्ज की गई है। आज भी इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में अगले सप्ताह बारिश कम रहने का अनुमान है।

यूपी में बारिश के साथ आंधी-बिजली का खतरा

उत्तर प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम बदला हुआ है। पूर्वी से लेकर पश्चिमी यूपी तक कई इलाकों में बारिश हो रही है और तापमान में भी गिरावट आई है।

आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। पश्चिमी यूपी में भी कुछ स्थानों पर इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।

बिहार में 1 अक्टूबर तक खराब मौसम

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है, राज्य के कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। यह स्थिति 1 अक्टूबर तक बनी रह सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का अनुमान

पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। आज दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। पंजाब में भी कुछ स्थानों पर ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में भी बारिश का पूर्वानुमान

अत्यंत भारी बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

मध्यम से भारी बारिश: उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक

हल्की से मध्यम बारिश: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत