तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
देश

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट, दो लोगों की गई जान

तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तुत्तुक्कुडी जिले के नाजरथ के निकट एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम विस्फोट हो जाने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए

शुभम पाठक

चेन्नई: तमिलनाडु से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तुत्तुक्कुडी जिले के नाजरथ के निकट एक पटाखा फैक्टरी के गोदाम में शनिवार शाम विस्फोट हो जाने के कारण दो श्रमिकों की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत चार अन्य लोग घायल हो गए।

पटाखों के गोदाम में हुए विस्फोट के कारण की बात करें तो पटाखों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाते समय अचानक विस्फोट हो गया। वहीं इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

सीएम स्टालिन ने किया मुआवजे का ऐलान

तमिलनाडु के पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मृतक और घायल लोगों के लिए सीएम स्टालिन ने मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक विज्ञप्ति में कहा एक निजी पटाखा फैक्टरी में अप्रत्याशित विस्फोट के कारण मौतों की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

इसके साथ ही स्टालिन ने कहा कि दुर्घटनावश हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, घटना में सेल्वम, प्रशांत, सेंधुरकानी और मुथुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान कन्नन और विजय के रूप में हुई है, जबकि चार अन्य लोगों को इलाज के लिए तिरुनेलवेली राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका