हिमाचल बोर्ड रिजल्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
हिमाचल प्रदेश

HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे

HPBOSE 12th Result 2026 Update: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पिछले साल के मुकाबले अबकी बार 13 दिन पहले ही परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पिछले साल बोर्ड ने 17 मई को परीक्षा परिणाम जारी किया था।

अमन मौर्या

HPBOSE 12th Result 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके परिणाम जारी किया गया। साल 2026 में प्रदेशभर के 81 हजार से ज्यादा विद्यार्थी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। 12वीं के छात्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर संबंधित डीटेल्स की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर वेबसाइट क्रैश होने की समस्या देखी जाती है। ऐसी स्थिति में छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर जैसे अन्य माध्यमों की मदद से भी अपने रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को सफल होने के लिए 33% से अधिक नंबर लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक वाले सभी विद्यार्थी असफल माने जाएंगे।

92.02 फीसदी रहा परिणाम

इस बार के रिजल्ट में 92.02 फीसदी छात्र पास हुए। प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार परीक्षा के दौरान नकल के मामले कम आए हैं। बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी करने के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी किया गया। साइंस स्ट्रीम में सायला कश्यप ने 99 प्रतिशत के सात पहला स्थान प्राप्त किया। संचिता धीमान और काशी शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। ये 98.6 प्रतिशत अंको के प्राप्त किए हैं। साथ ही तीसरे स्थान पर नमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर रहीं।

ऐसे देखें रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के छात्र 2026 का बोर्ड रिजल्ट ऐसे चेक करें-

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल बोर्ड के के आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर छात्र विजिट करें
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर दिखने वाले लिंक HPBOSE 12th Result 2026 पर क्लिक करें
  • यहां रोल नंबर और अन्य संबंधित जानकारी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • अब हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर शो करने लगेगा

छात्र अपने मार्कशीट भी ऑनलाइन माध्यम से चेक करने के साथ-साथ डाउनलोड कर सकते हैं।

रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन की गई कॉपियां

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने पिछले साल के मुकाबले अबकी बार 13 दिन पहले ही परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पिछले साल बोर्ड ने 17 मई को परीक्षा परिणाम जारी किया था। इस बार बोर्ड ने तेजी दिखाई है। बोर्ड के इस प्रयास से राज्य के छात्र हाइयर एजुकेशन के लिए आगे की योजना समय से बना सकेंगे।

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस

UPSC के 100 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में होंगे शामिल, स्मारक सिक्का-डाक टिकट होगा जारी

माल उठाया लेकिन कभी पहुंचाया ही नहीं, चोरी के मामले में दो भारतीय दोषी करार! वारदात के लिए ऐसे करता था खेल