फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
हिमाचल प्रदेश

Scholarship Scam: हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थान की करोड़ो की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में एक शैक्षणिक संस्थान और उसके प्रवर्तकों की 18.27 करोड़ रुपये की भूमि और फ्लैट कुर्क किए हैं।

आकाश मसने

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने 18 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है। यह कार्रवाई 20 फरवरी 2025 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को कहा कि उसने हिमाचल प्रदेश में कथित छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े मामले में एक शैक्षणिक संस्थान और उसके प्रवर्तकों की 18.27 करोड़ रुपये की भूमि और फ्लैट कुर्क किए हैं। यह कार्रवाई मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के खिलाफ की गई है। यह ट्रस्ट सिरमौर जिले के काला अंब में ‘हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस' का संचालन करता है। संस्थान के ट्रस्टियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

सीबीआई ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिमला में तैनात ईडी का एक अधिकारी और उसके विभाग का एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) शामिल है। ईडी ने भी इस मामले की जांच के तहत अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ईडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए संस्थान या उसके प्रमोटरों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका।

सीबीआई ने दर्ज की थी प्राथमिकी

धन शोधन का यह मामला हिमाचल प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के ओबीसी, एससी और एसटी छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति के वितरण में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई सीबीआई की प्राथमिकी से संबंधित है।

इन संपत्तियों को किया कुर्क

संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर सिरमौर जिले के नाहन में पंजीकृत लगभग 125 बीघा के तीन भूखंडों और मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट की ट्रस्टियों प्रीति बंसल व ऋचा बंसल के नाम पर हरियाणा के पंचकूला में पंजीकृत दो फ्लैट को अस्थायी रूप से कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी