Lemon Water Side Effects: पूरे देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में अधिकतर लोग राहत पाने के लिए नींबू पानी जैसे ठंडे और ताज़गी भरे पेय का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह हेल्दी ड्रिंक हर किसी के लिए एक जैसा नहीं है? जी हां, आपने सही सुना. क्योंकि कुछ खास तरह की शारीरिक समस्याओं में नींबू पानी पीना फायदे की जगह भारी नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नींबू पानी
अगर आपके दांत ठंडा या गरम लगने पर संवेदनशील हो जाते हैं, तो नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दांतों की बाहरी परत (एनामेल) को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है। ज्यादा मात्रा में नींबू पानी पीने से दांतों में झनझनाहट और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
नींबू स्वभाव से एसिडिक होता है, इसलिए जिन लोगों को सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें नींबू पानी से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे जलन, खट्टी डकारें और असहजता महसूस हो सकती है।
जिन लोगों को हड्डियों या जोड़ों में दर्द, जैसे Arthritis की शिकायत रहती है, उन्हें खट्टी चीजों का सेवन सीमित करना चाहिए। ज्यादा नींबू पानी पीने से कुछ लोगों में जोड़ों की तकलीफ और सूजन बढ़ सकती है, इसलिए ऐसे में सावधानी बरतना बेहतर माना जाता है।
अगर मुंह में छाले हैं, तो नींबू पानी पीने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद एसिड छालों में जलन बढ़ा सकता है और उन्हें ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए ऐसे समय पर इसे अवॉइड करना बेहतर है।
यह भी पढ़ें:- मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है यह प्रसाद! इस अक्षय तृतीया घर पर तैयार करें अमृत जैसा पंचामृत, नोट करें रेसिपी
हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किडनी स्टोन के मरीजों को नींबू पानी से परहेज करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि नींबू पानी में ऑक्सलेट होता है। किडनी स्टोन के मरीजों को हाई ऑक्सलेट चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप अक्सर ज्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो आपकी किडनी में पथरी पैदा होने की संभावना भी बढ़ सकती है।