रोजाना साइकिल चलाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

फिटनेस का डोज एक घंटा साइकिल चलाएं रोज, मोटापा कम करने से लेकर कई फायदे दिलाती है साइकिलिंग

Cycle For Health: साइकिलिंग मोटापा घटाने, तनाव कम करने और समग्र स्वास्थ्य सुधारने का आसान उपाय है। जानें कैसे रोज़ की साइकिल आपकी फिटनेस, मानसिक संतुलन और जीवनशैली को बेहतर बनाती है।

दीपिका पाल

Benefits of Bicycling: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। इस मौसम में बैलेंस्ड डाइट लेने से लेकर एक्सरसाइज पर ध्यान देना जरूरी होता है। शरीर की मजबूती के लिए एक्सरसाइज के लिए समय निकालना जरूरी होता है। इसमें सबसे अच्छी एक्सरसाइज के रूप में आपने सुना होगा साइकिल चलाना बेहद फायदेमंद है। साइकिल चलाना न सिर्फ सफर को आसान बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने साइकिलिंग को दिमाग और शरीर के लिए बेहद जरूरी माना है। साइकिलिंग करने से शरीर की मजबूती ही नहीं मन की खुशी भी मिलती है।

साइकिल चलाने से दिमाग होता है तेज

अगर आप नियमित रूप से साइकिल चलाते है तो, दिमाग तेज होता है। इसे लेकर रिसर्च में कहा गया है कि, रोजाना साइकिल चलाने से याददाश्त तेज होती है और एकाग्रता भी बढ़ती है। अगर आप साइकिलिंग करते है तो आपके शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जिसे ‘खुशी का हॉर्मोन’ कहा जाता है। इससे तनाव और डिप्रेशन कम होता है। बात करें तो, साइकिल भी एक हल्का-फुल्का व्यायाम है, जिससे घुटनों और जोड़ों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और पुराना दर्द भी कम होता है। साइकिल चलाने से क्रिएटिविटी में बढ़ावा होता है। इसमें ताजी हवा और हल्का व्यायाम दिमाग को नई सोच देने में मदद करता है।

साइकिल चलाने से नींद होती है कंट्रोल

जो लोग अनिद्रा या नींद की कमी से जूझ रहे है ऐसे लोगों के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोजाना साइकिल चलाते है तो रात में गहरी और सुकून भरी नींद सो पाते है। इससे ऐसा होता है कि, आपका वजन कंट्रोल में रहता है और आधे घंटे की साइकिलिंग से 200-300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है, जिससे मोटापा नियंत्रित रहता है। इसके अलावा यह हृदय को भी मजबूत करता है, डायबिटीज का खतरा कम होता है और इम्यूनिटी भी बेहतर होती है।

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए साइकिलिंग

यहां पर साइकिलिंग करना हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन कई लोगों को साइकिल चलाने से बचना चाहिए। अगर आप गंभीर हृदय रोग के मरीज, हाल में कोई बड़ा ऑपरेशन हुआ हो, बैलेंस डिसऑर्डर या चक्कर आने की बीमारी हो बहुत ज्यादा गठिया या जोड़ों में ज्यादा सूजन हो तो साइकिल नहीं चलाना चाहिए। प्रेंगनेट महिलाओं के लिए भी बिना डॉक्टर की सलाह के साइकिल चलाना सही नहीं होता है।

पर्यावरण के लिए भी सही

साइकिल केवल सेहत के लिए ही नहीं पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। शहरों में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम के बीच साइकिल न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी है, बल्कि पर्यावरण को बचाने में भी बड़ा योगदान देती है।

आईएएनएस के अनुसार

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा