विटामिन बी12 से भरपूर हैं ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

ये 5 फल हैं विटामिन B12 के भंडार, अपनी डाइट में जरूर करें शामिल, कमी तुरंत होगी दूर

Fruits Boosting Immunity Naturally:विटामिन B12 की कमी से शरीर में थकान और कमजोरी हो सकती है। कुछ फल ऐसे हैं जो इसके अवशोषण और शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।

सीमा कुमारी

Foods for Energy and Health: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता है। खासतौर, विटामिन B12। विटामिन B12 मानव शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है।

यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ कमजोरी दूर करने, नर्व सिस्टम को मजबूत बनाने और दिमागी कार्यक्षमता बेहतर करने में अहम भूमिका निभाता है।

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार थकावट महसूस होती है, सुस्ती बनी रहती है या पूरे दिन शरीर में कमजोरी रहती है, तो इसके पीछे विटामिन B12 की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है। समय रहते इस कमी पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है।

विटामिन बी12 से भरपूर हैं ये चीजें-

डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, अंडे और मांस आमतौर पर विटामिन B12 पशु आधारित खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है। दूध, दही, पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, मछली, अंडे और मांस इसके प्रमुख स्रोत माने जाते हैं। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में B12 की कमी का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में यह सवाल अक्सर उठता है कि क्या शाकाहारी भोजन के जरिए इस कमी को संतुलित किया जा सकता है।

खट्टे फल विटामिन C से भरपूर

हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, फल विटामिन B12 का सीधा स्रोत नहीं होते, लेकिन कुछ फल ऐसे हैं जो शरीर में इसके अवशोषण को बेहतर बनाने और कमी से होने वाले लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। संतरा और अन्य खट्टे फल विटामिन C से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और शरीर को पोषक तत्वों को सही तरीके से ग्रहण करने में सहायक होते हैं।

केला, एवोकाडो और सेब

केला ऊर्जा देने वाला फल है, जो B12 की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी को कम करने में मदद करता है। सेब में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाते हैं, जिससे शरीर पोषण का सही उपयोग कर पाता है। अनार को खून बढ़ाने वाला फल माना जाता है, जो कमजोरी और सुस्ती में राहत दे सकता है। इसके अलावा एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स और जरूरी विटामिन्स नर्व हेल्थ को सपोर्ट करते हैं, जिससे B12 की कमी से जुड़ी कुछ समस्याओं में मदद मिल सकती है।

 हालांकि यह समझना जरूरी है कि केवल फलों के सेवन से विटामिन B12 की कमी पूरी तरह दूर नहीं होती। शाकाहारी लोगों को संतुलित आहार के साथ-साथ फोर्टिफाइड फूड्स, डेयरी उत्पाद या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना चाहिए। फल डाइट का सहायक हिस्सा बनकर शरीर को सक्रिय और स्वस्थ रखने में जरूर मदद कर सकते हैं। .

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7; नासिक में सुबह-सुबह आया भूकंप

परिवार उजड़ गए, कई जिंदगियां तहस-नहस... विभाजन विभीषिका पर पीएम मोदी ने याद दिलाया इतिहास का वो काला पन्ना

RSS पर नकेल कसने की तैयारी में कर्नाटक सरकार? सरकारी जमीनों के इस्तेमाल पर नए बिल को मंजूरी, मचा बवाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में रेड तो उत्तराखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा

PM मोदी की नींद उड़ी- राहुल गांधी का तंज, चीन, विदेश नीति और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र को घेरा