तांबे के बर्तन से पानी पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फ़ायदे तो बहुत हैं, लेकिन सही समय और सही तरीका क्या है, जान जानिए

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी ताम्र जल को कई तरह के रोगों को दूर करने का जरिया बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे।

सीमा कुमारी

Healthy Tips: आयुर्वेद के अनुसार, तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। आपको बता दें, सदियों से लोग तांबे के बर्तन का इस्तेमाल खाना खाने के लिए हो या फिर इसके बर्तन में रखे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक्सपर्ट भी तांबे के बर्तन में रखे पानी को फायदेमंद बताते हैं।

कहते है तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से इम्यूनिटी अच्छी होती है और पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। ताँबे के बर्तन में रखा पानी हार्ट के लिए, किडनी के लिए और आंखों के लिए भी बड़ा कारगर होता है, इसमें एन्टी एजिंग इफ़ेक्ट भी होते हैं जो जवां रखते हैं। तो, ऐसे में आइए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं?

तांबे के बर्तन से पानी पीने के फायदे जानिए :

त्वचा के लिए बड़ा फायदेमंद

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, तांबे के बर्तन में पानी पीने से त्वचा में निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं। यह मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। अगर, आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा खिली-खिली और जवां बनी रहे है तो तांबे के बर्तन में रखे पानी जरूर पीएं।

पाचन रहता है दुरुस्त

बता दें तांबे वाला पानी पाचन के लिए अच्छा होता है। इस पानी को पीने पर डाइजेस्टिव रसों का प्रोडक्शन बढ़ता है, इससे पाचन बेहतर तरह से हो पाता है और डाइजेस्टिव अंगों को भी सहायता मिलती है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत बनाने के लिए तांबे का पानी फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले इस पानी को पीने पर बार-बार रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इस पानी को पीने पर वजन घटने में भी असर दिख सकता है।

संक्रमण से बचाव

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, तांबे के बर्तन में रखे पानी पीने से संक्रमण से भी बचाव होता है। आपको बता दें, तांबे में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण से बचाव में मदद करते हैं। साथ ही तांबे के बर्तन में पानी पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

क्या पूरे दिन पी सकते हैं तांबे का पानी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद है, पर हर वक्त नहीं। क्योंकि ये शरीर में तांबे की अधिकता का कारण बन सकता है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, रोजाना इस बोतल में पानी भर के रखना जंग का कारण भी बन सकती है, जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है।

जानिए क्या है तांबे के बर्तन में पानी पीने का सही तरीका

तांबे के बर्तन को साफ रखना जरूरी है। तांबे के बर्तन में ज्यादा समय तक पानी नहीं रखना चाहिए। तांबे के बर्तन में पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। 15-20 दिनों तक लगातार तांबे के बर्तन में पानी पीने के बाद, दो-तीन दिन का ब्रेक लें।

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे कंट्रोल्स, अचानक 300 फीट नीचे गिरा प्लेन, एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में खुलासा