रेल लाइन पर पड़ा युवक का शव। इमेज-एआई 
हरियाणा

पत्नी बार-बार प्रेमिका के साथ भाग जाती थी, परेशान पति ने कर ली खुदकुशी

Gurugram Crime News: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर युवक की पत्नी और उसके प्रेमी प्रिंस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

रंजन कुमार

Gurugram News: गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी के बार-बार प्रेमी के साथ भाग जाने से मानसिक रूप से टूटे 33 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपने बहनोई को भेजा है। उस वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मृत युवक की पहचान विक्रम के रूप में हुई है। उसके भाई रोहित कुमार ने इस मामले में जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोहित का कहना है कि विक्रम की शादी मई 2015 में ऋतु देवी से हुई थी। उन दोनों के दो बच्चे भी हैं। 5 अक्टूबर 2025 को ऋतु घर छोड़कर अपने प्रेमी प्रिंस जाट उर्फ विपिन के साथ भाग गई थी। उस वक्त उसने घर पर एक नोट भी छोड़ा था। उसके बाद हमारे परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पिछले साथ खुद आई थी वापस

रोहित के अनुसार कुछ समय बाद ऋतु ने विक्रम से खुद ही संपर्क किया। ऋतु ने विक्रम को कॉल पर बताया कि उसने गलत फैसला लिया है। उसका प्रेमी उसके साथ मारपीट कर रहा है। उसने घर लौटने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे वापस लाया गया। 5 जनवरी 2026 को वह फिर अपने प्रेमी के पास चली गई। रोहित ने पुलिस को यह भी बताया कि जब विक्रम सुबह काम से घर लौटा तो उसे पत्नी का लिखा एक नोट मिला। उसने जब प्रिंस से कॉल करके बात करने की कोशिश की तो उसे गालियां दी गईं। इतना ही नहीं प्रिंस ने विक्रम को जान से मारने की धमकी भी दी।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इसके बाद विक्रम ने अपने बहनोई अरुण को पूरे मामले की जानकारी दे दी। अरुण जब उसके घर पहुंचे तो देखा कि घर से कुछ गहने और लगभग 40 हजार रुपये गायब थे। इसी मानसिक तनाव के बीच दोपहर में विक्रम ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया और अरुण को भेज दिया। कुछ समय बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों का कहना कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मृत युवक की पत्नी ऋतु और उसके प्रेमी प्रिंस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला है। दोनों आरोपियों को जांच में शामिल किया जाएगा। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज