नयाब सिंह सैनी (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

'विपक्ष के पास ना तो नेता है न नीति' हरियाणा सीएम सैनी ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस की दुकान खाली है। इस दुकान में वे दिल्ली से झूठ का सामान लेकर आते हैं और हुड्डा व उनके चमचे हरियाणा की जनता के सामने परोस देते हैं।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की राजनीति गर्म है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लेते हुये हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दल के पास न तो नेता है और न नीति है और उनकी पार्टी प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार का गठन करेगी।

हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है, कांग्रेस की दुकान खाली है। इस दुकान में वे दिल्ली से झूठ का सामान लेकर आते हैं और हुड्डा व उनके चमचे हरियाणा की जनता के सामने परोस देते हैं। बता दें कि रैली में केंद्रीय सांस्कृतिक और पर्यटन मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल, बाबा केयाव नाथ महाराज भी मौजूद थे।

कांग्रेस पर हमलावर सैनी

आज हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली में संबोधन के दौरान हरियाणा में लगातार चल रहे जुबानी जंग में कहा कि प्रदेश की जनता को इनसे सचेत रहने की जरूरत है। हुड्डा ने भर्ती रोको गैंग बना रखा है, इसी गैंग का एक सांसद हाल ही में अदालत में भी गया फिर चुनाव आयोग के पास जाकर चल रही भर्तियां को रुकवा दिया। सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया और झूठ फैलाया कि भाजपा तीसरी बार सत्ता मे आई तो वह संविधान बदल देगी, लेकिन भाजपा हमेशा संविधान के अनुरूप चली है और डॉ भीमराव आम्बेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर देश में जरूरतमंदों की सेवा की है।

कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया- सैनी

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने संविधान का हमेशा अपमान किया, डॉ. भीमराव आम्बेडकर का भी कांग्रेस ने कई बार अपमान किया है। नायब सिंह सैनी ने शायराना अंदाज में हुड्डा पर कटाक्ष किया, ‘‘दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, हमारे खाते लिए फिरते हैं।

इसके साथ ही सैनी ने कहा कि कांग्रेस और हुड्डा ने प्रदेश की जनता को जमकर लूटा है, गरीबों के घर जलाए हैं और अब बाप-बेटा हिसाब मांगते घूम रहे हैं। लोगों ने मन बना लिया है और चार अक्टूबर को जब परिणाम आएगा तो कांग्रेस का कहीं नामों-निशान नहीं दिखाई देगा, भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है।

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना