नूंह में दो पक्षों में मारपीट(फोटो- सोशल मीडिया) 
हरियाणा

नूंह में ईद की नमाज के बाद दो गुटों में जमकर चली लाठियां, खेत बना जंग का मैदान...11 लोग गंभीर रूप से घायल

हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में दोनों तरफ के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

Saurabh Pal

नूंहः हरियाणा के नूंह जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के तिरवाड़ा गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस झगड़े में दोनों तरफ के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची झगड़े को शांत कराकर और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे एक पक्ष ईदगाह में नमाज अदा करके घर जा रहा था। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से एक पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद लाठी डंडे निकल गए और दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। रास्ते के बगल में एक गेहूं का खाली खेत में दोनों पक्षों ने एक दूसरे जमकर लाठियां भांजी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक झगड़ा करने वालों में एक गुट साजिद का है तो वहीं दूसरा गुट राशिद का है। साजिद गुट के 5 लोग घायल बताए जा रहैं और राशिद गुट के करीब 7 लोग घायल हैं। मारपीट की सूचना के बाद पुन्हाना सदर थाना, शहर थाना और बिछौर थाना पुलिस  ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।  कुछ देर बाद पुलिस ने झगड़े को शांत करा दिया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए पुन्हाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिनमें से कुछ लोगों को आगे रेफर कर दिया गया तो वहीं कुछ लोगों का इलाज पुन्हाना के अस्पताल में हुआ।

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

मारपीट में घायल दोनों पक्षों के लोगों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि अस्पताल में झगड़ा न हो सके। शहर थाना प्रभारी भरत ने बताया कि झगड़े की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मामले में कार्रवाई बिछोर थाना पुलिस करेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा