चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
हरियाणा

चंडीगढ़ में कांग्रेस की बैठक खत्म, गुटबाजी को लेकर भड़क उठे राहुल गांधी, नेताओं को दे दिया क्लियर मैसेज!

रायबरेली से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने गुटबाजी को लेकर नाराजगी जाहिर की है।

अभिषेक सिंह

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी बुधवार को हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में 'संगठन सृजन कार्यक्रम' के तहत करीब 3 घंटे तक प्रदेश नेताओं और पर्यवेक्षकों की बैठक ली। करीब 8 महीने पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे।

राहुल गांधी ने सबसे पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला समेत 17 वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली। करीब डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी का संगठन खड़ा करने के लिए हाईकमान की ओर से नियुक्त 22 जिला पर्यवेक्षकों से मुलाकात की और उनका फीडबैक लिया।

संगठन मजबूत करने पर दिया जोर

इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वे कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। अब बैठक में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लेकिन अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक राहुल ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है।

राहुल गांधी ने जाहिर की नाराजगी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस का 11 साल से कोई संगठन नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण गुटबाजी है। वरिष्ठ नेताओं में आपसी कलह के कारण ही कांग्रेस को 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस हार पर राहुल गांधी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसे खत्म करने को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। 21 जुलाई से ऑपरेशन सिंदूर पर होगा सियासी संग्राम! विपक्ष के चक्रव्यूह में घिरेंगे पीएम मोदी, संसद में होगा घमासान

मध्य प्रदेश में भी दी थी नसीहत

राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छह घंटे बिताए और चार अहम बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी और उनकी सलाह पर अमल करने में कोई कोताही नहीं बरती।

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम