हरियाणा में प्रवासी मजदूर के साथ हुई लिंचिंग मामले में नायब सिंह सैनी ने तोड़ी चुप्पी (सोर्स:-सोशल मीडिया) 
हरियाणा

बीफ खाने के संदेह में प्रवासी मजदूर की कर दी हत्या, सीएम सैनी ने कहा 'गौमाता से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं'

हरियाणा में बीफ खाने के संदेह में कुछ अपराधिक मानसिकता के लोगों ने एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। इस मामले में अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है। इसके लिए कोई समझौता नहीं है।

शुभम पाठक

चंडीगढ़: हरियाणा से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीफ खाने के संदेह में कुछ अपराधिक मानसिकता के लोगों ने एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बाधरा गांव की है जहां पश्चिम बंगाल से आए एक प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को जो कि गौरक्षक समूह के है उन्हें गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में अब हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि गौमाता की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाया है। इसके लिए कोई समझौता नहीं है।

हत्या पर सीएम सैनी का बयान

बीख खाने के संदेह में प्रवासी मजदूर की हत्या पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने गौमाता की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाया है। इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जा सकता। लोगों की गौमाता में आस्था है। उनकी भावनाएं जुड़ी हैं। जब ऐसी सूचना आती है तो गांव के लोग प्रतिक्रिया करते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देता हूं कि लिंचिंग की ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं और ऐसा नहीं होना चाहिए।

कूड़ा-कचरा उठाकर पेट पालता था पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार बीख खाने के संदेह में मारा गया प्रवासी मजदूर साबिर मलिक चरखी दादरी जिले के बधरा गांव के पास झुग्गी में रहता था और आजीविका के लिए कूड़ा-कचरा इकट्ठा करता था।

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले के बाद बढ़ते राजनीति मुठभेड़ को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने गौरक्षक मंच के पांच आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बारे में पुलिस ने बताया कि गोरक्षा समूह के लोगों को शक था कि पीड़ित ने गौमांस खाया है।

इस मामले में गोरक्षा समूह के अभिषेक, मोहित, रविंदर, कमलजीत और साहिल ने पीड़ित साबिर मलिक को खाली प्लास्टिक की बोतलें बेचने के बहाने एक दुकान पर बुलाया और फिर उसकी पिटाई कर दी। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद सभी आरोपी पीड़ित साबिर मलिक को दूसरी जगह ले गए और फिर से उसकी पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका