हरियाणा पुलिस में दो आत्महत्याओं के बाद बड़ा मोड़ (फोटो- सोशल मीडिया) 
हरियाणा

हरियाणा में IPS-ASI सुसाइड केस में नया एंगल, पूरन कुमार की IAS पत्नी समेत 4 पर FIR दर्ज

Haryana Police में IPS Puran Kumar की आत्महत्या के बाद मची खलबली के बाद इस मामले से जुड़े ASI ने भी आत्महत्या कर ली थी। ASI के घटनाक्रम के बाद अब इस केस में तीन लोगों को खिलाफ FIR दर्ज कर लीग गई है।

सौरभ शर्मा

Haryana IPS-ASI Suicide Case: हरियाणा पुलिस में लगातार हुई दो आत्महत्याओं के बाद सनसनीखेज मोड़ आ गया है। ASI संदीप कुमार आत्महत्या मामले में रोहतक सदर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। FIR में IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की पत्नी अवनीत कौर, उनके गनमैन सुशील, बठिंडा ग्रामीण से विधायक अमित रत्ना और एक अन्य व्यक्ति का नाम शामिल किया गया है। यह घटनाक्रम पुलिस बल के भीतर जातिगत भेदभाव, भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के आरोपों के बीच हुआ है, जिसने पूरे राज्य से लेकर देश का का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

FIR दर्ज होने के बाद अधिकारियों ने जांच जारी होने का हवाला देते हुए FIR की प्रति उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। आरोपों की प्रकृति का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए, जांच तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। मृतक ASI संदीप कुमार का पोस्टमार्टम कल सुबह 8 बजे निर्धारित है, जिसके बाद रोहतक के स्थानीय श्मशान घाट पर दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मामले ने हरियाणा पुलिस की विश्वसनीयता पर गहरा संकट खड़ा कर दिया है।

सिलसिलेवार घटनाक्रम और आरोप

इस पूरे विवाद की शुरुआत IPS अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या से हुई, जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया था। 14 अक्टूबर को, पूरन कुमार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहे एएसआई संदीप कुमार ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट और एक वीडियो छोड़ा, जिसमें पूरन कुमार और उनके परिवार पर रिश्वतखोरी, जबरन वसूली और महिला अधिकारियों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। संदीप कुमार ने पूरन कुमार पर जाति की राजनीति और भ्रष्टाचार का इस्तेमाल करके व्यवस्था को हाईजैक करने का आरोप भी लगाया था।

गैंगस्टर-पुलिस गठजोड़ का दावा

ASI संदीप कुमार ने अपने नोट में एक और चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरन कुमार ने कुख्यात गैंगस्टर राव इंद्रजीत से एक हत्या के मामले में अपना नाम हटाने के लिए 50 करोड़ रुपये की डील की थी। राव इंद्रजीत, जो कथित तौर पर हिमांशु भाऊ गिरोह और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ा है, इस समय अमेरिका में छिपा हुआ है। संदीप कुमार ने न्याय की मांग करते हुए कहा था कि वह एक निष्पक्ष जांच के लिए अपनी जान कुर्बान कर रहे हैं। इन दो आत्महत्याओं और लगे गंभीर आरोपों ने हरियाणा पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज