गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार मिली पैरोल (सोर्स- सोशल मीडिया)
हरियाणा

गुरमीत राम रहीम को 17वीं बार मिली फरोल, 21 दिन के लिए जेल से बाहर आया रेप का आरोपी, काफिले के साथ पहुंचा डेरा

Ram Rahim Parole 2026: रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल मिली है। रेप मामले में सजा काट रहे राम रहीम को अब तक 16 से अधिक बार राहत मिल चुकी है।

अक्षय साहू

Gurmeet Ram Rahim Parole: हरियाणा के रोहतक जेल में बंद डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। जेल से निकलकर राम रहीम सिरसा पहुंचेगा। राम रहीम इसके पहले 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। इसके पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। 

गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने पहले भी इस पर आपत्ति जताई है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है। 15 सितंबर, 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरमीत राम रहीम को दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 10-10 साल यानी कुल 20 साल की सजा सुनाई थी।

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल

सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया

वहीं, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बरी किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राम रहीम और सीबीआई से जवाब मांगा है।

मामले की सुनवाई 16 नवंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दाखिल नहीं की है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बरी किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। यह नोटिस 10 अगस्त को जारी किया गया था।

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक

'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाले वीडियो पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कांग्रेस के कार्यक्रम से जुड़ी याचिका खारिज