किसानों का दिल्ली कूच (सोर्स- सोशल मीडिया) 
हरियाणा

किसानों का ऐलान- पैदल पहुंचेंगे दिल्ली, सरकार ने मानीं दो मांगें फिर भी जारी रहेगा प्रदर्शन

FTA Protest India: FTA के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच जारी है। हरियाणा सरकार ने किसानों की दो बड़ी मांगें मान ली हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक कराने पर सरकार ने सहमति दी।

अमन मौर्या

Farmers Delhi March: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस समय छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कल पुलिस और छात्रों के बीच कई विचलित कर देने वाले तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए। इस बीच अमेरिका से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसान भी दिल्ली कूच पर निकले हैं। किसान लगातार कुंडली, शंभू सहित और बॉर्डर पर जमा हो रहे हैं।

किसानों द्वारा अमेरिका से समझौते के विरोध में देश बचाओ मोर्चा के तहत यह आंदोलन शुरू किया गया है। इस बीच भारतीय किसान यूनियन प्रमुख गुरनाम सिंह को हरियाणा पुलिस ने डिटेन कर लिया था।

सरकार ने मानीं किसानों की मांगें

किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। साथ ही प्रशासन ने पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू कर दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारी प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने किसानों की दो बड़ी मांगें मान ली हैं। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए किसानों को सरकार ने रिहा करने का साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मीटिंग कराने पर सहमति दे दी है।

केंद्रीय मंत्री ने दिया भरोसा

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों का जिक्र किया और अलग-अलग देशों के साथ हुए FTA के बारे में बात की। इन समझौतों को लेकर प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी, उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों का कल्याण सबसे अहम होता है ताकि ये समझौते किसानों और देश, दोनों के ही सर्वोत्तम हितों को पूरा कर सकें।

पैदल जाएंगे दिल्ली: किसान

एक किसान का कहना है कि हम दिल्ली जा रहे थे, लेकिन करनाल के SP ने हमें रोक दिया और कहा कि वे हमें आगे नहीं जाने देंगे। वे हमारी गाड़ियों को भी आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। पहले हम ट्रैक्टर से जाते थे, लेकिन अब वे ट्रैक्टर भी नहीं ले जाने दे रहे हैं। हमने कारों से जाने की कोशिश की, लेकिन वे कारों को भी नहीं जाने दे रहे हैं। इसलिए, हम पैदल ही वहां तक जाएंगे। हम कल तक वहां पहुंच जाएंगे।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर