निर्भय रेस्क्यू ऑपरेशन (सौजन्य-एक्स) 
हरियाणा

अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला

Ambala Dhanaura Borewell Accident: अंबाला के धनौरा गांव में 19 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने के बाद 4 साल के निर्भय की मौत हो गई। NDRF, SDRF और सेना की रेस्क्यू टीम की कोशिशें नाकाम रहीं।

प्रिया जैस

NDRF Army Joint Rescue Borewell Accident: हरियाणा के अंबाला जिले के धनौरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक 4 साल का मासूम बच्चा निर्भय, खेलते समय 220 फीट खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन, भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।

निर्भय को बचाना रेस्क्यू टीम के लिए चुनौती भरा रहा क्योंकि बच्चे का सिर बोरवेल के अंदर फंसा हुआ था। इस कारण उसे समय पर निकाला नहीं जा सका। NDRF, SDRF और भारतीय सेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद, लगभग 21 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद चार साल के निर्भय को बोरवेल से बाहर निकाला गया। बाहर निकालते ही उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेस्क्यू टीम के लिए बनी चुनौती

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट अनिल कुमार ने बताया कि, "सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि बच्चा पानी में डूबा हुआ था। एक और बड़ी चुनौती बोरवेल की गहराई थी। बच्चा बोरवेल की अंदरूनी दीवार से बुरी तरह फंसा हुआ था। बच्चे के शरीर और बोरवेल की दीवार के बीच लगभग कोई जगह नहीं थी, यहां तक कि उसके हाथ और दीवार के बीच भी इतनी जगह नहीं थी। इन चुनौतियों के बावजूद, हम अपने रेस्क्यू इक्विपमेंट से बच्चे का हाथ पकड़ने और उसे सफलतापूर्वक बाहर निकालने में कामयाब हुए थे।

डॉक्टरों ने की निर्भय की मौत की पुष्टी

चार साल के निर्भय को, जिसे लगभग 21 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से निकाला गया था, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। निकाले जाने के बाद उसे अंबाला सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शव को मॉर्चरी में किया शिफ्ट

मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋषिपाल ने बताया, "ऑपरेशन के दौरान कई लोग सुबह से ही रेस्क्यू वाली जगह पर मौजूद थे। कई घंटों की लगातार कोशिशों के बाद, बच्चे को आखिरकार बाहर निकाला गया और तुरंत इमरजेंसी डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया। रेस्क्यू वाली जगह पर ही हमने देखा कि बच्चे की हालत बहुत गंभीर थी। जब उसे हॉस्पिटल लाया गया, तो हमने ECG किया, जिससे पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत हो चुकी थी। अब शव को मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है।"

निर्भय की मौत के बाद बोरवेल को किया गया सील

अंबाला के धनाउरा गांव में बोरवेल में गिरे चार साल के निर्भय को लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार सुबह करीब 3:30 बजे बाहर निकाला गया और तुरंत अंबाला सिटी सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। शव को अंबाला कैंटोनमेंट सिविल हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा। अंबाला जिले के धनाउरा गांव में एक बोरवेल को सील कर दिया गया है।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव