रोहतक अग्निकांड में सीएम नायब सैनी ने मुआवजे का ऐलान किया (IANS फाइल फोटो) 
हरियाणा

रोहतक के डी-पार्क बाजार में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, CM नायब सैनी ने 10-10 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

Rohtak Fire in D-Park Market: हरियाणा के रोहतक में डी-पार्क मार्केट में लगी आग में 3 लोगों को मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे पर सीएम नायब सिंह सैनी ने दुख जताया।

प्रिया जैस

Rohtak Fire Nayab Singh Saini Compensation: हरियाणा के रोहतक शहर के डी-पार्क बाजार इलाके में मंगलवार को आग लग गई। इस आग की चपेट में 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गई और 3 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के पास हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, आग दोपहर को एक जूते के शोरूम में लगी थी। माना जा रहा है कि एसी कंप्रेसर में खराबी आने के कारण आग लगी। जो धीरे-धीरे आसपास की दुकानों में फैल गई। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया और वहां फंसे लोगों को बाहर निकाला।

सीएम नायब सिंह सैनी ने किया मुआवजे का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और हादसे में घायल परिवारों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अग्निकांड में हुए नुकसान के आकलन की रिपोर्ट भी मांगी है।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने रोहतक अग्निकांड पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "रोहतक में आग लगने की घटना बहुत दुखद और दिल दहला देने वाली है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान मिले और दुखी परिवारों को यह बहुत बड़ा दुख सहने की शक्ति मिले।"

गाजियाबाद में टायर की फैक्ट्री में लगी आग

इसी दिन गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक टायर फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग बहुत तेजी से फैल गया और फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक टायर बनाने वाली फैक्ट्री अल्फा कोल्ड रेट्रेडस में आग लगी थी। दमकल की टीम ने पास के मंदिर की दीवार को तोड़कर 2 वॉटर वाउजर और फोम से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे