सूरत की राज टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग; फोटो- सोशल मीडिया 
गुजरात

धू-धू कर जल उठी सूरत की टेक्सटाइल मार्केट, 100+ फायरमैन आग बुझाने में जुटे, हालात अंडर कंट्रोल

Surat Fire Incident: सूरत के परवत पाटिया की राज टेक्सटाइल मार्केट में सुबह 7 बजे भीषण आग लगी है। 15 से अधिक टीमें और 100 से ज्यादा फायरमैन आग बुझाने में जुटे हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है।

प्रतीक पाण्डेय

Surat Textile Market Fire: सूरत का राज टेक्सटाइल मार्केट एक बार फिर भीषण आग की चपेट में आ गया है। परवत पाटिया इलाके में लगी यह आग सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और कपड़ा होने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान है। आग को बुझाने के लिए 15 से अधिक टीमें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

सूरत के परवत पाटिया इलाके में स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार, 10 दिसंबर 2025 की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की पहली सूचना फायर अधिकारियों को सुबह 7.14 बजे मिली थी। फायर अधिकारी बसंत पारिख के अनुसार, यह आग इलेक्ट्रिक डक्ट और इलेक्ट्रिक वायर में लगी थी।

आग की भयावहता इतनी थी कि सुबह करीब सात बजे लगी आग घंटों की मशक्कत के बाद भी साढ़े दस बजे तक पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल टीम युद्धस्तर पर मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे थे। अधिकारियों ने देखा कि आग तीसरी, पांचवीं और टॉप फ्लोर पर फैली हुई थी।

100 से अधिक फायरमैन बचाव कार्य में जुटे

आग बुझाने के कार्य में 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की टीमें जुटी हुई थीं। स्थिति को देखते हुए इसे 'ब्रिगेड कॉल' घोषित किया गया था, जिसके बाद 20 से 22 गेटों से अग्निशमन गाड़ियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के 100 से 115 कर्मचारी काम में लगे हुए थे।

मार्केट में सिंथेटिक कपड़ा होने के कारण धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिखाई दे रहे थे। मार्केट में कपड़ा होने के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर अधिकारियों ने बताया कि सुबह जल्दी आग लगने की वजह से मार्केट में ज्यादा लोग नहीं पहुंचे थे, जिसके कारण जान का नुकसान टल गया। फिलहाल, आग नियंत्रण में है, लेकिन टॉप फ्लोर पर आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान