गुजरात दौरे के दौरान PM मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
गुजरात

कभी मेरे 'मिनी जापान' वाले बयान पर उड़ा था मजाक, आज राजकोट में रॉकेट... PM मोदी का गुजरात दौरे दौरान बड़ा बयान

PM नरेंद्र मोदी ने कच्छ-सौराष्ट्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में ट्रेड शो और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। PM ने कहा कि 2026 में यह उनका गुजरात में पहला दौरा है।

सौरभ शर्मा

PM Modi Gujarat Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे की शुरुआत सोमनाथ दादा के चरणों में शीश झुकाकर की। उन्होंने कच्छ-सौराष्ट्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस में ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए विरोधियों को करारा जवाब दिया। पीएम ने साफ कहा कि 2026 में उनका यह पहला दौरा विकास और विरासत के संगम का गवाह है, जहां एक सपना अब दुनिया के अटूट भरोसे में बदल चुका है।

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले बीस वर्षों में वाइब्रेंट गुजरात समिट ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यह समिट अब केवल निवेश का मंच नहीं बल्कि ग्लोबल ग्रोथ का इंजन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। आंकड़े गवाह हैं कि दुनिया की उम्मीदें भारत से लगातार बढ़ रही हैं और आईएमएफ भी भारत को ग्लोबल ग्रोथ का इंजन मानता है।

मजाक उड़ाने वालों को दिया जवाब

प्रधानमंत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने मोरबी, राजकोट और जामनगर को 'मिनी जापान' बनाने की बात कही थी, तो उस वक्त उनका काफी मजाक उड़ाया गया था। लेकिन आज हकीकत सबके सामने है और वह इसे अपनी आंखों से सच होता देख रहे हैं। राजकोट में आज ढाई लाख से ज्यादा एमएसएमई काम कर रहे हैं। यह क्षेत्र अब भारत की ग्रोथ का एंकर बन चुका है। यहां अब छोटे स्क्रू ड्राइवर से लेकर लग्जरी कार, हवाई जहाज और फाइटर प्लेन के कलपुर्जे तक बन रहे हैं। कच्छ और सौराष्ट्र के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से भूकंप और सूखे के बुरे दिनों को पीछे छोड़ दिया है।

मेट्रो और ग्रीन एनर्जी की नई उड़ान

पीएम मोदी ने बताया कि कच्छ में दुनिया का सबसे बड़ा हाइब्रिड एनर्जी पार्क बन रहा है, जो पेरिस शहर से पांच गुना बड़ा है। इसके अलावा, अपने दौरे के शाम के चरण में पीएम गांधीनगर में मेट्रो फेज 2 का लोकार्पण करेंगे। यह रूट 7.8 किलोमीटर लंबा है, जो सचिवालय, महात्मा मंदिर और अक्षरधाम जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा। इस रूट के शुरू होने से आम जनता और सचिवालय में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन को सीधे रेलवे स्टेशन से भी जोड़ा गया है।

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार

VIDEO: जंतर-मंतर आंदोलन के बाद जेपी नड्डा से मिले आरक्षण हटाओ आंदोलन के नेता, जानें क्या हुई बात

Kolkata: बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम से भिड़े TMC कार्यकर्ता, 13 गिरफ्तार; अभिषेक समेत कई नेताओं पर FIR

गुजरात में 28 लोगों की मौत, चांदीपुरा वायरस के कहर से परेशान लोग, 257 संदिग्ध मामले आए सामने