कच्छ की धरती पर पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
गुजरात

कच्छ की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, पाकिस्तान को दो टूक चेतावनी; हजारों करोड़ों की दी सौगात

कच्छ की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान की सेना और नेता आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्होंने पाक युवाओं से शांति चुनने की अपील की और चेतावनी दी, अगर उन्होंने रास्ता नहीं बदला तो भारत सख्त जवाब देने को तैयार है।

सौरभ शर्मा

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन कच्छ पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया और पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि भारत शांति चाहता है लेकिन आतंक का जवाब उसी की भाषा में भी देगा। उन्होंने कच्छ को करोड़ों की विकास योजनाएं समर्पित कीं और जनता के साथ पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि वे खुद को इस धरती पर आने से रोक नहीं पाते। भुज में उनके रोड शो और रैली ने राजनीतिक जोश के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास को भी एक नए सिरे से परिभाषित किया।

कच्छ की सभा में जब पीएम मोदी ने पाकिस्तान को ललकारा, तो जनता के बीच जोश भर गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है और जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। पीएम ने पाकिस्तान के युवाओं से आह्वान किया कि वे आतंकवाद से खुद को अलग करें और सुख-चैन की जिंदगी चुनें, नहीं तो भारत की कार्रवाई के लिए हमेशा को तैयार रहें।

कच्छ को मिली ऐतिहासिक सौगात

कच्छ में आयोजित समारोह में पीएम ने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें अक्षय ऊर्जा, बिजली ट्रांसमिशन, सड़क, जल और सौर ऊर्जा से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब कच्छ की फसलें दुनिया के बाजारों तक पहुंच रही हैं और यहां रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कच्छ के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पानी नहीं था, लेकिन हौसला हमेशा पानीदार रहा।

आतंकवाद को लेकर भारत का स्पष्ट रुख

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बता दिया है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 22 मई के बाद की सैन्य कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंक के ठिकानों को चुन-चुनकर तबाह किया और दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के एयरबेस आज भी सदमे में हैं और भारत की सख्त नीति ने उसे झुकने पर मजबूर कर दिया है।

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी